{"_id":"6161e6d28ebc3e6264670ba4","slug":"the-younger-brother-was-stabbed-to-death-for-the-flour-kaushambi-news-ald3178224125","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटा के लिए छोटे भाई को चाकू घोंपकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटा के लिए छोटे भाई को चाकू घोंपकर मार डाला
विज्ञापन
The younger brother was stabbed to death for the flour
- फोटो : KAUSHAMBI
कोतवाली के चक हिंगुई गांव में शुक्रवार दोपहर आटा चोरी के विवाद में जानलेवा हमले में घायल युवक ने प्रयागराज के अस्पताल में दम तोड़ दिया। आटा चोरी करने के शक में उसके बड़े भाई ने सीने में चाकू घोंप दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मामले में मेराज की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
चक हिंगुई गांव का मेराज अपनी पत्नी के साथ परिवार से अलग रहता था। उसकी मां बड़े बेटे बबलू के साथ रहती है। शुक्रवार दोपहर मेराज के घर से आटा चोरी हो गया।
आटा चोरी का आरोप मेराज ने अपनी मां पर लगाते हुए विवाद शुरू कर दिया। इस बीच मेराज का बड़ा भाई बबलू भी आ गया। उसने मां का बचाव करते हुए मेराज को फटकारा तो मामला तूल पकड़ गया। इस दौरान बबलू ने घर मे रखा चाकू निकाल कर मेराज के सीने में घोंप दिया।
विज्ञापन
हमले में मेराज लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा और तड़पने लगा। आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचे बबलू घटना को अंजाम देकर भाग चुका था। स्थानीय लोगों की सूचना पर करारी कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने मेराज को घायलावस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा।
जहां मेराज की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। वहां देर रात इलाज के दौरान मेराज की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। मेराज अपने पीछे पत्नी व दो बेटे और एक बेटी छोड़ गया है।
घटना के बाबत थानाध्यक्ष प्रिंस दीक्षित का कहना है कि मेराज की पत्नी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

The younger brother was stabbed to death for the flour- फोटो : KAUSHAMBI