{"_id":"5ceae90ebdec2207490a0a18","slug":"the-young-man-in-front-of-the-train-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के सामने कूदा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन के सामने कूदा युवक, मौत
Mon, 27 May 2019 12:59 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Mon, 27 May 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
सिराथू/अजुहा। सिराथू कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक युवक और बुजुर्ग के शव मिले। युवक ने बीमारी से तंग आकर ट्रेन के सामने कूद गया। बुजुर्ग रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया था। दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रविवार सुबह सैनी कोतवाली के सिराथू कस्बा निवासी साकेत बिहारी मिश्र (70) का शव पावर हाउस के पास अप लाइन पर देखा गया। जीआरपी सिराथू चौकी पुलिस मौका मुआयना किया। खबर मिलते ही बुजुर्ग के परिजन भी बदहवास मौके पर पहुंच गए। चौकी प्रभारी ने बताया कि खेतों की तरफ जाते समय रेलवे लाइन पार करने के दौरान बिहारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। परिजन भी ऐसा ही कुछ कह रहे हैं। इसी तरह से साढ़ो निवासी बुद्दू (35) पुत्र राम विशाल तिवारी का भी गांव के सामने शव बरामद किया गया। परिजनों का कहना है कि बुद्धू काफी दिन से बीमार चल रहा था। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। इलाज के बावजूद हालत में सुधार नहीं होने के कारण उसने आत्मघाती कदम उठाया है।