फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The young man hanged himself in the separation of his wife

पत्नी के वियोग में युवक ने फांसी लगाकर जान दी

Thu, 03 Feb 2022 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
The young man hanged himself in the separation of his wife
suicide
पिपरी कोतवाली के चलौली गांव में बुधवार को एक युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि युवक ने पत्नी के वियोग में आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम है।
विज्ञापन

चलौली गांव निवासी मुकेश कुमार (34) अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करता था। उसकी शादी 12 साल पहले सैनी कोतवाली के इंदूरी गांव की मोनाली देवी के साथ हुई थी। उनकी10 वर्षीय बेटी मांशी है। तीन साल पहले वर्ष 2019 में किसी बात को लेकर दोनों के बीच मन मुटाव हो गया। तब से बेटी को लेकर वह मायके में रहने लगी। मुकेश कुमार अहमदाबाद चला गया। दो माह बाद मुकेश गांव लौटा तो दस दिन पहले पत्नी को बुलाने के लिए अपनी ससुराल गया।
विज्ञापन

लेकिन पत्नी ने आने से मना कर दिया। आरोप है कि ससुरालियों ने अपशब्द कहकर मुकेश को लौटा दिया। परिजनों के मुताबिक पत्नी वियोग में मुकेश गुमसुम रहने लगा था। मंगलवार की शाम खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। रात में वह बंद कमरे में पंखे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह देर तक नहीं उठने पर घर वालों ने आवाज लगाते हुए दरवाजा खटखटाया। इसके बाद भी जब किसी भी प्रकार की आहट कमरे से नहीं लगी। दरवाजा तोड़ने पर फंदे से लटकता मुकेश का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed