फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The young man hanged himself in the room

फंदे पर लटकर बुझ गया घर का इकलौता चिराग

Tue, 22 Nov 2022 07:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
The young man hanged himself in the room
सरायअकिल। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रक्सराई गांव में रविवार रात एक युवक ने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सोमवार सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो मोहल्ले वालों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर युवक का शव देख हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रक्सराई गांव निवासी विक्रम (18) मां-बाप की इकलौती संतान था। करीब 12 साल पहले उसके पिता नौरंगी की मौत हो चुकी है। मां की भी मानसिक हालत ठीक नहीं रहती। विक्रम की दो बहनें है, जो शादीशुदा है। विक्रम के दादा दशरथ ने बताया सोमवार सुबह काफी देर तक पोते के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। इस पर वह आशंका पर उसे बुलाने पहुंचा। काफी आवाज देने के बाद भी अंदर से दरवाजा नहीं खुला तो मोहल्ले वालों की मदद से उसे तोड़ दिया गया। कमरे में विक्रम का शव फंदे से लटक रहा था। दशरथ के मुताबिक पिता की मौत व मां की हालत देख विक्रम काफी उलझन में रहता था। इंस्पेक्टर सुनील सिंह का कहना है फिलहाल मामला खुदकुशी का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed