{"_id":"6824eeefef3ecdbf3608b957","slug":"the-x-ray-machine-arrived-a-month-ago-now-it-is-waiting-to-be-installed-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-125513-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: एक महीने पहले आ गई एक्सरे मशीन, अब इंस्टाल होने का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: एक महीने पहले आ गई एक्सरे मशीन, अब इंस्टाल होने का इंतजार
Thu, 15 May 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 15 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। करारी सीएचसी में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर लापरवाही का आलम यह था कि बिना एक्सरे मशीन के ही टेक्नीशियन की तैनाती कर दी गई। छह माह से टेक्नीशियनों को बिना काम के ही वेतन दिया जा रहा था। जबकि अल्ट्रासाउंड मशीन होने के बाद भी यहां रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं की गई। इन समस्याओं को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी। इसका असर यह हुआ कि विभाग ने अस्पताल में एक्सरे मशीन उपलब्ध करा दी। हालांकि, इंस्टालेशन होने का इंतजार है।
करारी सीएचसी में अल्ट्रासाउंड मशीन होने के बाद भी रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं होने और टेक्नीशियन होने के बाद भी एक्सरे मशीन की उपलब्धता न होने को लेकर बीते 15 फरवरी को ... अल्ट्रासाउंड मशीन है, रेडियोलॉजिस्ट नहीं, टेक्नीशियन हैं, एक्सरे मशीन नहीं... शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी।
स्वास्थ्य विभाग ने इसका संज्ञान लेते हुए अस्पताल में करीब एक माह पहले एक्सरे मशीन रखवा दी। लेकिन, अब भी लोगों को इसका लाभ नहीं मिला पा रहा है। नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर कर्मचारियों ने बताया कि 10 दिन पहले मशीन इंस्टाल करने के लिए इंजीनियर आया था। कुछ पार्ट की कमी बताते हुए कहा की मशीन अभी इंस्टाल नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
करारी की रसीदा ने बताया कि एक सप्ताह पहले बेटे का एक्सरे कराने के लिए अस्पताल गए थे। लेकिन, वहां देखा मशीन होते हुए भी बेटे को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
- एक माह पहले एक्सरे मशीन आ गई है। कुछ पार्ट न होने के कारण मशीन को इंस्टाल करने में थोड़ा समय लग गया। बहुत जल्द इंजीनियर को बुलाकर इंस्टाल करवा दिया जाएगा। - डॉ. हिंद प्रकाश मणि, डिप्टी सीएमओ