फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The wrath of heat... Vomiting and diarrhea cases increased as mercury rose

Kaushambi News: गर्मी का सितम... पारा चढ़ते ही बढ़े उल्टी और दस्त के मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
The wrath of heat... Vomiting and diarrhea cases increased as mercury rose
पारा चढ़ने के साथ ही डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ गई है। मंझनपुर पीएचसी में 24 घंटे के भीतर बुखार व उल्टी-दस्त के पांच मरीज भर्ती किए गए। इन दिनों एक तिहाई मरीज डिहाइड्रेशन के आ रहे हैं।
विज्ञापन

मंझनपुर पीएचसी में बुधवार को 50 मरीजों ने इलाज कराया। जिसमें 22 मरीज उल्टी-दस्त और बुखार से पीड़ित थे। पीएचसी प्रभारी डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि तापमान बढ़ने से लोग गर्मी की चपेट में आकर बीमार हो रहे हैं। बच्चों में बुखार, एलर्जी, गले में दर्द होने पर डॉक्टर से संपर्क करें। ठंडे पेय पदार्थों का सेवन नुकसान पहुंचा रहा है।
विज्ञापन

बारातफारीक निवासी दशरथ लाल ने बताया कि मंगलवार दोपहर अचानक उल्टी-दस्त और पेट में दर्द होने के साथ ही चक्कर आने लगा। परिजन एंबुलेंस से उन्हें पीएचसी ले आए, यहां डॉक्टर ने उन्हें भर्ती कर लिया। इसी तरह बंबुरा की संगीता, कादीपुर के कन्हई लाल और सानिया, आजाद नगर की मंतशा और युसुफपुर की रूपा देवी भी इलाज कराने पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
पीएचसी और सीएचसी में आए पीड़ितों की संख्या
- टेंवा पीएचसी में इलाज कराने आए 30 मरीजों में करीब 14 मरीज डिहाइड्रेशन के शिकार मिले। करारी सीएचसी में 70 मरीजों में उल्टी-दस्त और बुखार के 20 से अधिक मरीजों ने इलाज कराया। साथ ही पीएचसी में 27 मरीजों में 10 से 12 मरीज गर्मी से परेशान मिले, पीएचसी बैशकांटी में दिनभर में 12 आए, जिसमें ज्यादातर कमजोरी और पेट दर्द के मरीज रहे।
अर्बन पीएचसी मंझनपुर में 40 मरीजों में 10 से अधिक डिहाइड्रेशन और सिर दर्द से परेशान मिले। इसी प्रकार सरसवां पीएचसी में 140 मरीज तो सीएचसी में 52 में से 40 उल्टी दस्त, बुखार, डिहाइड्रेशन के मरीज रहे। इस दौरान पीएचसी के डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल के सारे वार्डों में पंखे, कूलर और गेट पर पानी के साथ ओआरएस के इंतजाम पूरे हैं। मरीजों का इलाज करने के साथ ही उन्हें इससे बचने के सुझाव भी बताए जाते हैं।

--------


अस्पताल में नहीं है पानी का इंतजाम

- सेलरहा पश्चिम स्थित पीएचसी में तीन साल से हैंडपंप खराब है, ऐसे में इलाज कराने आए मरीजों को पानी के लिए भटकना पड़ता है। मां का इलाज कराने आए लवलेश ने बताया कि प्यास लगी तो बाहर से पानी खरीदना पड़ा। गांव के सफीकुल ने बताया कि गर्मी में हर जगह पेयजल की व्यवस्था हो रही है, लेकिन यहां का हैंडपंप ही खराब है। डॉ. पूनम प्रजापति ने बताया कि हैंडपंप की मरम्मत के लिए ग्राम प्रधान व विभागीय अफसरों को जानकारी दी गई है। जल्द ही हैंडपंप की मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed