{"_id":"2eb68b5204b7712ab8161ac25c9af4a6","slug":"the-weather-in-the-area-was-then-the-department-of-pinsa-device-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" पइंसा इलाके में फिर मिली मौसम विभाग की डिवाइस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पइंसा इलाके में फिर मिली मौसम विभाग की डिवाइस
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 29 Aug 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
पइंसा (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के खाड़ेपुर गांव के समीप एक खेत में शुक्रवार की सुबह थर्माकोल के बाक्स में मिली इलेक्ट्रानिक डिवाइस से हड़कंप है। डिवाइस में चिप और कोरिया व जर्मनी मे बैट्री लगी होने से लोग सकते में हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने डिवाइस को कब्जे में ले लिया। फिलहाल डिवाइस को लेकर पुलिस का मानना है कि इस तरह की डिवाइस का इस्तेमाल मौसम विभाग करता है।
पइंसा थाना क्षेत्र के खाड़ेपुर गांव निवासी चंद्रशेखर शुक्रवार की सुबह खेत की ओर गए थे। इस दौरान उन्होंने खेत में थर्माकोल का बाक्स पड़ा देखा तो दंग रह गए। बाक्स में बिजली के वायर से जुड़ी एक चिप और एक बैट्री लगी थी। बैट्री पर मेड इन कोरिया लिखा था, जबकि चिप बनाने वाली कंपनी जर्मनी की थी। बाक्स में बम की अफवाह को लेकर हड़कंप मच गया। यह बात पूरे इलाके में जंगल की आग की तरह फैल गई। कोई भी बाक्स के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। घटना की जानकारी लोगों ने पइंसा पुलिस को दी।
खबर पाकर प्रभारी थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बाक्स को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। थानाध्यक्ष का कहना है कि अब तक की जांच में पता चला कि इस तरह की डिवाइस का इस्तेमाल मौसम विभाग किया करता है। यह डिवाइस मौसम के पूर्वानुमान पता लगाती है। फिलहाल डिवाइस की हकीकत जानने के लिए मौसम विभाग से भी संपर्क किया जा रहा है। इससे पहले भी बुधवार को पड़री गांव के खेत में भी ऐसा ही डिवाइस मिला था। जो मौसम विभाग द्वारा छोड़ा गया था।