{"_id":"14afe287a3e48e3dbfc8b6dc40aa1a5c","slug":"the-union-congress-in-sirathu-rss-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिराथू में आरएसएस ने किया संघ समागम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिराथू में आरएसएस ने किया संघ समागम
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Mon, 12 Jan 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वामी विवेकानंद जयंती की पूर्व संख्या पर रविवार की शाम सिराथू कस्बे में आरएसएस ने संघ समागम किया। इस मौके पर सरस्वती शिशु मंदिर से बैंडबाजे के साथ शोभायात्रा भी निकाली गई। वहीं स्वयंसेवकों ने पथ संचालन भी किया। इस दौरान पूरा कस्बा जयकारों से गुंजायमान रहा। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ ने रविवार को स्वामी विवेकानंद की जंयती की पूर्व संध्या पर पथ संचालन का कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरूआत आरएसएस के प्रांत व्यवस्थापक जयप्रकाश ने ध्वजारोहण करके किया। इसके बाद कस्बे में पावर हाउस मार्ग से हजारों की संख्या में जुटे स्वंय सेवकों ने पथ संचालन शुरू किया। हाथों में डंडे लेकर सड़क पर कतारबद्घ होकर निकले इन स्वयंसेवकों द्वारा भारत माता की जय, हर हर महादेव के जयघोष से पूरा कस्बा गुंजायमान हो उठा।
उधर, पथ संचालन से पहले संघ के समागम में प्रांत व्यवस्थापक जय प्रकाश ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। कहा कि देश और समाज का कल्याण स्वामी जी के आदर्शों को आत्मसात करने से ही संभव है। उन्होंने जीवन का जो मार्ग दिखाया है, वह मानव समाज के लिए हितकारी है। इस मौके पर आरएसएस के जिला प्रचारक विनीत कुमार, जिला कार्यवाह श्रीकृष्ण पांडेय, जिला संघ प्रमुख केदार नाथ, अजय कुमार पांडेय, आद्या प्रसाद पांडेय, जीतेंद्र सोनकर, प्रशांत केशरी, जयचंद्र मिश्र, पुष्पा देवी, यशपाल केशरी, पूर्व विधायक शिवदानी, दीपक गुप्ता, अरूण केशरवानी, शीतला प्रसाद पटेल आदि मौजूद रहे।
स्वामी विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर आरएसएस द्वारा नगर में संघ समागम के नाम पर स्वयंसेवकों ने जो प्रर्दशन किया। उसे लेकर सिराथू के सियासी गलियारे में चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया है। ऐसा होना भी लाजिमी है। कारण संघ के इस पूरे कार्यक्रम के दौरान भाजपा से सिराथू विधानसभा चुनाव में टिकट की संभावित दावेदार अरूण केशरवानी, शीतला प्रसाद पटेल, दीपक कुमार गुप्ता, जीतेंद्र सोनकर, संजय गुप्ता आदि नेताओं ने बढ़-चढ़कर अपनी सक्रियता दिखाई थी। चर्चा है कि इस कार्यक्रम के जरिए भाजपा से टिकट के संभावित दावेदारों ने संघ नेताओं से भी अपनी नजदीकी बढ़ाने में भी कोई कोर कसर बकाया नहीं छोड़ी है। इन दावेदारों का मानना है कि संघ नेताओं से संबंध उन्हें टिकट दिलाने में मददगार साबित हो सकता है। आरएसएस द्वारा सिराथू कस्बे में निकाले गए संघ समागम में शस्त्र प्रर्दशन भी देखने को मिला। आरएसएस के अनुशासित सिपाहियों के साथ इस यात्रा में कई ऐसेे चेहरे भी शामिल रहे, जिनके हाथ में लाठी के बजाए बंदूकें थी। संघ के कार्यक्रम में असलहों का यह प्रर्दशन चर्चा का विषय रहा।