फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The tricolor was hoisted from BSA office to schools

Kaushambi News: बीएसए कार्यालय से लेकर स्कूलों तक फहराया तिरंगा

Sun, 17 Aug 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 17 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
The tricolor was hoisted from BSA office to schools
स्वतंत्रता दिवस पर रैली निकालते इमलीगांव के बच्चे व ​शिक्षक। स्रोत- ​शिक्षक - फोटो : हिसार में अधिकारियों के साथ सफाई और विकास कार्यों का निरीक्षण करते निगम आयुक्त नीरज। स्रोत : प्रशासन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय समेत परिषदीय विद्यालयों, बाल वाटिकाओं और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इसी दौरान बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति देकर समां बांधा दिया।
विज्ञापन

चायल के कालू का पूरा, मूरगंज के पथरहा, लालापुर समेत कई विद्यालयों में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, कविता और नाट्य मंचन से मन मोह लिया। जलेबी दौड़, मेंढक दौड़, रस्साकशी और चित्रकला प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जिले के सभी शिक्षकों के प्रयास से यह आयोजन सफल हो सका। स्कूलों के इन कार्यक्रम में जनसहभागिता भी देखने को मिली। करीब 300 बच्चों ने सक्रियता के साथ कार्यक्रम किया। वहीं अलग-अलग स्कूलों में करीब पांच सौ अधिक अभिभावकों ने प्रतिनिधित्व किया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को मिठाई और फल बांटे गए। भारत माता की जय व वंदे मातरम की गूंज से माहौल उत्सव की तरह बना रहा। इस बीच सिराथू के स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता का अभी आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed