फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The traders raised the demand for removal of encroachment and construction of road

Kaushambi News: व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाने और सड़क निर्माण की मांग उठाई

Thu, 14 Aug 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 14 Aug 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
The traders raised the demand for removal of encroachment and construction of road
नगर पंचायत क्षेत्र के व्यापारियों ने बुधवार को कस्बे को अतिक्रमण मुक्त करने और अंत्येष्टि स्थल तक सड़क निर्माण कराने की मांग की। यह मुद्दा नगर पंचायत कार्यालय में प्रभारी ईओ व एसडीएम आकाश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रमुखता से उठा।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष मुनेश्वर प्रसाद ने कहा कि अतिक्रमण के कारण यातायात में बाधा आ रही है, जिसे जल्द हटाया जाना चाहिए। उन्होंने अंत्येष्टि स्थल तक पक्की सड़क बनाने की आवश्यकता भी जताई। व्यापारी प्रदीप कुमार ने मनौरी–सराय अकिल मार्ग पर रोडवेज बसों के ठहराव की मांग रखी। बैठक में व्यापारियों ने कस्बे के विकास और सुविधाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। एसडीएम आकाश सिंह ने व्यापारियों से पीएम सूर्य घर योजना के तहत अपने घरों में सोलर पैनल लगवाने का आह्वान किया। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष अमर सिंह, व्यापार मंडल सदस्य स्वप्नील जयसवाल, राजकुमार केसरवानी, नगर पंचायत कर्मचारी हिमांशु गुप्ता और विनोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed