{"_id":"6651251df754e4f078037734","slug":"the-temperature-rose-by-four-degrees-celsius-the-humidity-along-with-the-sun-made-everyone-miserable-kaushambi-news-c-261-1-kmb1003-112053-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: चार डिग्री सेल्सियस चढ़ा पारा, धूप संग उमस ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: चार डिग्री सेल्सियस चढ़ा पारा, धूप संग उमस ने किया बेहाल
Sat, 25 May 2024 05:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 25 May 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
चार दिन लुढ़कने के बाद पारे ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। बृहस्पतिवार को जहां पारा एक साथ पांच डिग्री सेल्सियस नीचे आया था, वहीं शुक्रवार को एकाएक चार डिग्री चढ़ भी गया। इससे धूप ने अपने तेवर दिखाए तो उमस भी बेहाल करती रही। शनिवार को तापमान और बढ़ेगा। वहीं इसके बाद मौसम विभाग ने अगले तीन दिन हीट वेव का पूर्वानुमान जारी किया है।
बृहस्पतिवार को मौसम से कुछ राहत मिली। अधिकतम तापमान 37.4 तो न्यूनतम 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा। एक दिन कुछ सुकून देने के बाद शुक्रवार को गर्मी फिर रंग दिखाने लगी। अधिकतम पारा 41 तक आ गया। वहीं न्यूनतम भी एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 28.6 पहुंच गया।सुबह से ही तेज धूप होने लगी।
मंझनपुर के अमित मिश्रा बोले, प्रयागराज से लौटते वक्त धूप तेज हो गई। किसी तरह घर तो पहुंच गया, लेकिन शाम को अचानक उल्टियां होने लगीं। घरेलू नुस्खों से फायदा नहीं मिला तो निजी अस्पताल में उपचार कराया। वहीं कौशाम्बी के विजिया चौराहा की रहनुमा बेगम उल्टी, दस्त व बुखार से पीड़ित बेटी को दिखाने आईं थीं।
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ.मनोज कुमार सिंह ने बताया, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार से गर्मी और बढ़ेगी। 26, 27 और 28 मई को हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। संवाद