{"_id":"6667824c799235962b079214","slug":"the-temperature-crossed-46-again-the-heat-made-us-miserable-kaushambi-news-c-261-1-kmb1003-112676-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पारा 46 के फिर पार, गर्मी ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पारा 46 के फिर पार, गर्मी ने किया बेहाल
Tue, 11 Jun 2024 04:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 11 Jun 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
पारा 46 के फिर पार, गर्मी ने किया बेहाल
-- चिलचिलाती धूप ने राहगीरों की बढ़ाई परेशानी, रात में भी सताती रहीं गर्म हवाएं, बाहर निकले लोगों का सूखा गला
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सोमवार को सूरज की तल्खी से गर्मी फिर तेवर में रही। तापमान एक बार फिर 24 घंटे में ही बढ़ते क्रम में 46 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया। रविवार को 45.9 डिग्री पर रहा अधिकतम पारा सोमवार को 46.3 डिग्री सेल्सियस मापा गया। न्यूनतम तापमान भी मामूली बढ़त के साथ 30.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। सुबह से ही सूरज आग का गोला बना रहा। घर से बाहर निकले लोगों का तपिश की वजह से चंद कदम चलना भी दुश्वार रहा।
सुबह नौ बजे से ही धूप चटख होने लगी थी। सूरज इस तरह तप रहा था मानो दोपहर के 12 बजे हों। वहीं जब घड़ी की दोनों सूई 12 पर आई तो तपन की वजह से लोग घर से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। तेज धूप से बढ़ी गर्मी की वजह से सड़कें तवे की तरह तप रही थीं। साइकिल, बाइक समेत अन्य दोपहिया वाहन सवार थोड़ी दूर चलने के बाद छांव तलाशते रहे।
गर्मी का हाल यह था कि पानी पीने के थोड़ी देर बाद ही लोगों का गला सूखने लगता और प्यास सताने लगती। सूर्यास्त के बाद भी गर्मी से कोई बहुत राहत नहीं मिली। गर्म हवाएं झुलसाने का प्रयास करती रहीं। सात बजे के बाद भी लोग खुले आसमान के नीचे बैठने से कतराते रहे।
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र के विज्ञानी डॉ. मनोज कुमार सिंह के मुताबिक मौसम विभाग ने 14 जून तक लू का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को तापमान और चढ़ सकता है। इसलिए, धूप से बचकर रहने की जरूरत है।
-- -- -- --
धूप से बचें, तुरंत न पीएं पानी
मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों के मुताबिक बढ़ा तापमान और गर्मी लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। जरा सी असावधानी किसी को भी बीमार कर सकती है। डॉ. के मुताबिक लोगों को धूप में निकलने से पहले सिर पर गमछा बांध लेना चाहिए। धूप से आकर तुरंत एसी या कूलर के सामने न जाएं। ना ही पानी पीएं। ठंडे पेय पदार्थों से बचें। अन्यथा बुखार, उल्टी-दस्त जैसी परेशानी हो सकती है।
गर्मी के तेवर देख कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी
मंझनपुर। गर्मी के तेवर देख कृषि विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। उप कृषि निदेशक सत्येंद्र तिवारी ने कहा कि किसान धान की नर्सरी के लिए छायादार स्थान ही चुनें। प्रतिदिन नर्सरी की हल्की सिंचाई करें। खेत में पानी भरा न रहने दें। यदि पानी भरता है तो उसे सुबह निकाल दें। खेत में नाली के साथ पॉलिथीन शीट का प्रयोग करें। इससे पानी की बचत होगी। फसल की बुआई पंक्तियों में करने से सिंचाई आसानी से हो सकेगी। भूमि में नमी बनाए रखने के लिए मल्चिंग विधि अपनाए। स्प्रिंकल विधि से सिंचाई करें। संवाद
-- -- --