फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The street light was burning during the day, the current passed and two buffaloes died

Kaushambi News: दिन में जल रही थी स्ट्रीट लाइट, उतरा करंट और मर गई दो भैंस

Mon, 11 Aug 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 11 Aug 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
The street light was burning during the day, the current passed and two buffaloes died
नगर पालिका के कर्मचारी लापरवाह हैं। डायट मैदान में लगी स्ट्रीट लाइट दिन में जलती छोड़ दिया। इसके चलते लाइन में फाॅल्ट आने से स्ट्रीट लाइट में करंट उतर आया। इस दौरान वहां दो भैंस करंट की चपेट में आकर मर गईं।
विज्ञापन

डायट मैदान व कलक्ट्रेट में नगर पालिका परिषद ने स्ट्रीट लाइट लगवाई है। इन लाइटों को सुबह-शाम जलाने और बुझाने के लिए नगर प्रशासन ने ऑपरेटरों की तैनाती की है। ऑपरेटर की लापरवाही के चलते रविवार को दिन भर लाइट जलती रही। बताया जा रहा है कि कई दिनों से लाइट बंद नहीं की गई है। दोपहर करीब चार बजे एक किसान की दो भैंस वहां आ गई। पोल के निकट जाते की करंट लगने से मर गई।
विज्ञापन


इस प्रकरण में विद्युत विभाग की कोई लापरवाही नहीं है। स्ट्रीट लाइट नगर पालिका ने लगाया है। उसके अपने ठेकेदार होते हैं। हमारा काम केवल बिजली का कनेक्शन देना और खपत के अनुसार बिल की वसूली करना है। देखरेख और रखरखाव की जिम्मेदारी नगर पालिका की है। - चंद्रिका प्रसाद मौर्य, अवर अभियंता विद्युत मंझनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन


एक पेड़ की डाल गिरने से लाइन में कुछ फाॅल्ट हो गया। इसके चलते करंट आया है। किसान का जो भी नुकसान हुआ है उसका मुआवजा दिलाया जाएगा। -वीरेंद्र फौजी, अध्यक्ष, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed