{"_id":"62b0c3deedf8c11f7156a1fa","slug":"the-storm-turned-off-the-lights-of-22-villages-kaushambi-news-ald335590035","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी तूफान ने गुल कर दी 22 गांवों की बत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी तूफान ने गुल कर दी 22 गांवों की बत्ती
विज्ञापन
सैंता पावर हाउस को आपूर्ति देने वाली 33 हजार केवीए की लाइन में रविवार शाम आंधी व बरसात से फाल्ट हो गया। इस कारण उपकेंद्र के दो फीडरों से जुड़े 22 गांवों में अंधेरा छा गया। बत्ती गुल होने से उमस भरी गर्मी में लोग परेशान हो उठे। सोमवार शाम तक खराबी ठीक नहीं की जा सकी।
सैंता विद्युत उपकेंद्र में मूरतगंज फीडर से 16 व सैंता फीडर से छह गांवों में विद्युत आपूर्ति की जाती है। दोनों फीडर में करीब तीन हजार उपभोक्ता हैं। रविवार शाम तेज हवा संग चली आंधी व बरसात से 33 हजार केवीए की लाइन में फाल्ट हो गया। इससे मूरतगंज कस्बा सहित पल्हाना, कशिया, कोखराज, सकाढ़ा सहित 22 गांवों की बिजली गुल हो गई। सारी रात लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। सोमवार शाम तक खराबी को ठीक नहीं कराया जा सका।
शोपीस बने मोबाइल, पानी को तरसे लोग
सैंता उपकेंद्र से जुड़े गांवों में बिजली गुल होने से लोगों के मोबाइल खिलौना बन गए। सोमवार शाम तक आपूर्ति बहाल होने का इंतजार करने के बाद लोगों को मायूसी हाथ लगी। इसके अलावा पेयजल की सप्लाई लाइन भी नहीं चली। जिन लोगों के यहां खुद का सबमर्सिबल लगे हैं वह भी ठप रहे। लोगों को हैंडपंपों पर कतार लगाकर पानी भरना पड़ा।
विज्ञापन
तार टूटने से बालिका झुलसी, भैंस की मौत
सैंता उपकेंद्र से जुड़े छोटी धन्नी गांव में रविवार शाम हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। इसकी चपेट में आकर नंदलाल की बेटी कीर्ति गंभीर रूप से झुलस गई। परिवार के लोगों ने कीर्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी तरह कशिया पूरब गांव में रामलखन की भैंस के ऊपर भी हाईटेंशन लाइन गिर गई। लाइन की चपेट में आने से भैंस की मौत हो गई।
टिनशेड सही करते वक्त करंट की चपेट में आया युवक
कस्बे के नेता नगर मोहल्ले में रहने वाले प्रेम के घर की टिन रविवार शाम तेज हवा के कारण गिर गई थी। सोमवार सुबह प्रेम टिनशेड को सही कर रहा था। इस दौरान टिन में ऊपर से गुजरा बिजली का तार को छू गया। जिससे करंट की चपेट में आकर प्रेम झुलस गया। परिवार के लोगों ने प्रेम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
33 हजार की लाइन में आई खराबी के कारण सैंता उपकेंद्र से जुड़े गांवों में आपूर्ति ठप है। सोमवार को लाइन सही करने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मंगलवार तक आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
आकाश सिंह, अवर अभियंता, सैंता