फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The sound of dent was buried in the train horn, goods worth five lakhs including cash jewelery crossed

ट्रेन के हार्न में दब गई सेंघ काटने की आवाज, नकदी जेवरात सहित पांच लाख का माल पार

Tue, 29 Mar 2022 08:18 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
The sound of dent was buried in the train horn, goods worth five lakhs including cash jewelery crossed
The sound of dent was buried in the train horn, goods worth five lakhs including cash jewelery crossed - फोटो : KAUSHAMBI
रेलवे स्टेशन भरवारी के पास नेहरू नगर में सोमवार रात चोर एक मकान में सेंधमारी कर अंदर रखी नकदी जेवरात सहित करीब पांच लाख का माल समेट ले गए। घर के पीछे की दीवार में हो रही खटखट को अंदर सो रहे परिजनों ने रेलवे लाइन पर गुजरने वाली ट्रेन का हॉर्न समझा।
विज्ञापन

भोर में घर के अंदर आहट होने पर जगे परिजनों ने शोर मचाया लेकिन तब तक चोर भाग निकले थे। घटना की जानकारी पर कोखराज कोतवाली के भरवारी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से तहरीर लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

भरवारी नगर पालिका का नेहरू नगर मोहल्ला रेलवे लाइन के किनारे है। यहां राजमति मिश्रा अकेले रहती हैं। राममति के दो बेटे मुंबई में नौकरी करते हैं। इन दिनों राजमति की बेटी आराधना अपने मायके आई थी। सोमवार रात मां-बेटी खा-पीकर सो रहीं थीं। रात को घर के पीछे की दीवार में खटखट की आवाज सुनाई दी। इस पर राजमति ने सोचा की शायद किसी ट्रेन का हॉर्न होगा, लेकिन यह उनकी गलतफहमी थी। दरअसल, चोर जिस वक्त ट्रेन घर के पास से गुजरती थी तभी नकब लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद घर के अंदर किसी के होने की आहट पर जगी राजमति ने अपनी बेटी आराधना को जगाया और पीछे गृहस्थी वाले कमरे में पहुंची। इस पर उसने देखा कि अंदर घुसे कुछ लोग मां-बेटी को देख दीवार में किए गए होल के सहारे भाग निकले। रात को ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची भरवारी चौकी पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।

राजमति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया चोर उसके घर से 25 हजार रुपये नकद समेत करीब पांच लाख के जेवरात उठा ले गए हैं। इंस्पेक्टर गणेश प्रसाद का कहना है मामला संज्ञान में है। जल्द ही रिपोर्ट दर्ज कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed