फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The soothing Alwar Lake awaits its transformation into a wetland.

Kaushambi News: सुकून पहुंचाने वाली अलवारा झील को वेटलैंड बनने का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
The soothing Alwar Lake awaits its transformation into a wetland.
जैव विविधताओं से भरपूर अलवारा झील भीषण गर्मी और लू के वक्त प्राकृतिक कूलिंग सिस्टम के रूप में अहम भूमिका निभा रही है। लेकिन राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र में दर्ज होने के बावजूद झील को अब तक वेटलैंड और रामसर स्थल का दर्जा नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

महेवाघाट क्षेत्र में करीब 400 हेक्टेयर में फैली अलवारा झील प्रवासी पक्षियों, दुर्लभ जलीय जीवों और प्राकृतिक वनस्पतियों का सुरक्षित ठिकाना है। सर्दियों में यहां विदेशी पक्षियों का जमावड़ा लगता है। इसके बावजूद झील संरक्षण के लिए अब तक कोई ठोस कार्ययोजना सामने नहीं आई।
विज्ञापन

विशेषज्ञों के अनुसार रामसर स्थल घोषित होने के बाद झील क्षेत्र में अतिक्रमण, अवैध खनन और प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सकेगा। साथ ही भूजल स्तर सुधारने, तापमान संतुलित रखने और पर्यटन के जरिए स्थानीय रोजगार बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में डीएफओ पंकज कुमार शुक्ला ने बताया कि अलवारा झील को वेटलैंड अधिसूचित करने की कार्यवाही शासन स्तर पर चल रही है। जिले से वांछित सभी सूचनाएं भेजी जा चुकी हैं। कुछ दिनों के भीतर ही वेटलैंड की अधिसूचना जारी होने की संभावना है। इसके बाद अलवारा झील को रामसर स्थल का दर्जा दिलाने की कार्यवाही शुरू हो जाएगी। संवाद
शासन की वन डिस्ट्रिक्ट-वन वेटलैंड योजना के तहत अलवारा झील को चयनित किया गया है। इस पर बहुत तेजी से काम चल रहा है। बहुत जल्द ही इसके सुखद परिणाम सामने आएंगे।

- विनोद राम त्रिपाठी सीडीओ।
अलवारा झील कौशाम्बी जिले की अमूल्य धरोहर है। इसके संरक्षण, विकास और रामसर स्थल का दर्जा दिलाने के लिए राज्य और केंद्र सरकार के स्तर पर सभी प्रयास किए जाएंगे।
- पुष्पेंद्र सरोज सांसद, लोकसभा कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed