{"_id":"68cef662fab434e3ca062dd5","slug":"the-sog-surveillance-team-is-also-engaged-in-finding-out-the-conspiracy-to-derail-the-nauchandi-express-kaushambi-news-c-262-1-ptp1003-148283-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: नौचंदी एक्सप्रेस पलटाने की साजिश पता करने में एसओजी-सर्विलांस टीम भी जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: नौचंदी एक्सप्रेस पलटाने की साजिश पता करने में एसओजी-सर्विलांस टीम भी जुटी
Sun, 21 Sep 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 21 Sep 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
फाफामऊ-ऊंचाहार रेलखंड के गौरी गांव के पास नौचंदी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश रचने के मामले में एसओजी और सर्विलांस टीमें भी लगा दी गई हैं। नवाबगंज पुलिस और रेलवे टीम पहले से पड़ताल में जुटी हैं। सीआईडी भी मुआयना कर चुका है।
मंगलवार की रात नौचंदी एक्सप्रेस फाफामऊ से सहारनपुर की ओर जा रही थी। परियांवा स्टेशन के आगे बढ़ने पर नवाबगंज थाने के गौरी गांव के पास शरारतियों ने स्लीपर ट्रैक पर रख दिए थे जिससे ट्रेन टकरा गई थी। हालांकि, चालक ने इमरजेंसी ब्रेक मारकर ट्रेन रोक को लिया लिया था। इससे बड़ा हादसा टल गया।
इस मामले में नवाबगंज पुलिस रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अबतक करीब 40 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ कर चुकी है। चार दिन बीतने के बाद भी पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ के हाथ खाली हैं। दो दिन से सीआईडी भी जांच कर रही है। नवाबगंज एसओ संतोष सिंह ने बताया कि सर्विलांस की मदद मांगी गई है। एसओजी टीम भी जांच करेगी। चर्चा है कि ट्रैक पर स्लीपर रखने की जांच सीबीआई भी कर सकती है।