फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The road is difficult for foreigners.. Long waiting in trains, difficult journey

Kaushambi News: परदेसियों की राह कठिन.. ट्रेनों में लंबी वेटिंग, मुश्किल भरा सफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
The road is difficult for foreigners.. Long waiting in trains, difficult journey
होली के बाद परदेसियों के लौटने का सिलसिला जोरों पर है। महानगरों को जाने वाली ट्रेनों में तीन दिन तक नो रूम की स्थिति बनी है। टिकट वेटिंग का आंकड़ा 150-200 के बीच चल रहा है। तत्काल कोटे से टिकट नहीं मिलने से मायूस होकर लोग वेटिंग टिकट ले रहे हैं।
विज्ञापन

नई दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, गुजरात सहित अन्य कई शहरों को जाने वाली ट्रेनों में 16 अप्रैल तक आरक्षित सीटों की वेटिंग लिस्ट लंबी हैं। अगले सप्ताह तक विभिन्न स्थानों की ओर जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल हैं। शनिवार को भरवारी रेलवे स्टेशन पर तत्काल कोटे का टिकट बुक नहीं हो पाने से बिसारा निवासी सौरभ कुमार मायूस हो गए। उन्होंने बताया कि मुंबई जाना है। प्रयागराज से जाने वाली किसी ट्रेन में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

ऊनौ निवासी सोनू ने बताया कि दिल्ली का तत्काल टिकट बुक कराने आए थे, लेकिन नंबर आने तक वेटिंग हो गई। कन्फर्म टिकट नहीं मिला तो निराश होकर लौटना पड़ा। आगे बताया कि दो दिन तक आरक्षण काउंटर पर टिकट के लिए नंबर लगाया था। इसके बाद भी कन्फर्म टिकट नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरवारी रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर प्रतिदिन एसी में करीब सात से 10 तो स्लीपर में 15-20 फॉर्म दिए जा रहे हैं। इसमें से एसी में चार से छह तो स्लीपर में आठ से बारह लोगों को ही तत्काल टिकट मिल पा रहा है।

-----------

इन ट्रेनों में चल रही वेटिंग
--मुंबई से आने वाली ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची लंबी है। स्लीपर कोच के अलावा वातानुकूलित कोच की भी अधिकांश सीटें रिजर्व हो चुकी हैं। स्लीपर कोच में 100 से 110 वेटिंग है। वहीं, 15 अप्रैल तक इस रूट में चलने वाली किसी भी ट्रेन में कन्फर्म टिकट नहीं है। कामायनी एक्सप्रेस की बात करें तो 25 अप्रैल तक नो रूम चल रहा है। जबकि, दिल्ली रूट पर चलने वाली ट्रेनों में 15 अप्रैल तक नो रूम चल रहा है l
इन ट्रेनों की प्रतीक्षा सूची
ट्रेन स्लीपर एसी
महाबोधि एक्सप्रेस 80 50
सिक्किम महानंदा 85 55
आनंद विहार टर्मिनल सुपर फास्ट 40 35
कामायनी 120, 95
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed