फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The right hand of Mata Sati fell at Kada Dham.

Kaushambi News: कड़ा धाम में माता सती का गिरा था दाहिना हाथ

Mon, 22 Sep 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 22 Sep 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
The right hand of Mata Sati fell at Kada Dham.
मां शीतला। - फोटो : mathura
धार्मिक मान्यता है कि कौशाम्बी के कड़ा धाम में माता सती का दाहिना हाथ गिरा था। यही कारण है कि कड़ा धाम 51 शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं के आस्था केंद्र के रूप में प्रसिद्ध है। यहां प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु मां के दरबार में हाजिरी लगाते हैं और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना करते हैं।
विज्ञापन

पुराणों के अनुसार, राजा दक्ष ने एक विशाल यज्ञ का आयोजन किया था। उन्होंने सभी देवी-देवताओं को आमंत्रित किया, लेकिन अपनी पुत्री सती और दामाद भगवान शिव को निमंत्रण नहीं भेजा। यज्ञ में पहुंची सती ने जब अपने पिता की ओर से भगवान शिव का घोर अपमान होते देखा तो वे दुखी होकर यज्ञ कुंड में कूद गईं।
विज्ञापन

इसके बाद भगवान शिव शोक और क्रोध में सती के शव को लेकर ब्रह्मांड में घूमने लगे। कहा जाता है कि इस स्थिति से उन्हें बाहर निकालने के लिए भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्र चलाया और सती के शरीर के अंग-प्रत्यंग पृथ्वी पर विभिन्न स्थानों पर गिरे। इन्हीं स्थलों पर शक्तिपीठ बने। बता दें कि कड़ा में कुंड बना है। जो भी श्रद्धालु मां के इस कुंड को जल, दूध और फल से भरवाता है, मां उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं और जीवन के संकटों का नाश करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed