फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   the purchase of dhan will start soon

जल्दी ही होगी धान की खरीद

Mon, 04 Oct 2021 05:51 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 05:51 PM IST
विज्ञापन
the purchase of dhan will start soon
धान खरीद में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार ने इस बार कई बदलाव किए हैं। ई-पॉप (इलेेक्ट्रानिक प्वाइंट ऑफ परचेज) मशीन से धान की खरीद सुबह नौ से शाम सात बजे तक ही हो सकेगी। इसके बाद अगर कोई केंद्र प्रभारी तौल कराता है, तो मशीन में फीडिंग नहीं होगी। मशीन शाम को सात बजे और सरकारी अवकाश पर काम नहीं करेगी। सरकारी क्रय केंद्रों में धान बेचने वाले किसानों को इस बार ई-पॉप मशीन में अंगूठा लगाना होगा। तब किसान के पंजीकृत खाते में धान की तौल फीड होगी।
विज्ञापन

इन मशीनों में लोकेशन सेटिंग की गई है। केंद्र प्रभारियों के नाम ई-पॉप मशीन जारी होने के बाद क्रय केंद्र की लोकेशन सेटिंग की जाएगी। यह मशीनें क्रय केंद्र परिसर के 200 मीटर की परिधि में ही काम करेंगी। क्रय केंद्र परिसर से बाहर ले जाने पर मशीन काम नहीं करेगी। साथ ही सुबह नौ बजे मशीन का नेटवर्क आएगा और शाम को सात बजे अपने आप चला जाएगा। इस बीच में ही धान की तौल कराकर किसानों के अंगूठे लगवाए जा सकेंगे।
विज्ञापन

जिले मेें आईं 40 ई-पॉप मशीनें
मंझनपुर। धान खरीद के लिए जिले में अब तक 34 क्रय केंद्र बनाए जाएंगे। जिले में 40 ई-पॉप मशीनें आ चुकी हैं। शासन से 20 प्रतिशत अधिक मशीनें दी गई हैं। ताकि खराब होने की स्थिति में दूसरी मशीन क्रय केंद्र को दी जा सके और धान की खरीद प्रभावित न हो। हालांकि अब तक जिले में विपणन सहित पांच संस्थाओं के 28 क्रय केंद्र बनाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

72 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का मिला लक्ष्य
मंझनपुर। एक नवंबर से धान की खरीद शुरू होगी और 28 फरवरी तक की जाएगी। शासन से 72 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य जिले को दिया है। 1940 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों का धान खरीदा जाएगा।
आधार में मोबाइल नंबर लिंक होने पर ही होगा पंजीयन
मंझनपुर। धान खरीद में पारदर्शिता लाने के लिए इस बार पंजीकरण कराने में विशेष सावधानी बरती जा रही है। आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ही वेबसाइट में फीड होगा। दूसरा नंबर डालने पर पंजीयन नहीं होगा। अगर किसान अपने भाई, पत्नी, पुत्र के मोबाइल नंबर को पंजीयन में दर्ज कराता है, तो वेबसाइट में अमान्य लिख जाएगा और पंजीयन नहीं होगा।
पंजीकरण में परिवार के सदस्य को बनाना होगा नॉमिनी
मंझनपुर। सरकारी खरीद केंद्र में धान तौल कराने में यदि किसान किसी कारण से नहीं जा पाता है, तो ऐसी दशा में नामिनी जाकर ई-पॉप मशीन में अंगूठा लगाकर धान की तौल करा सकते हैं। इसके लिए किसानों को पंजीयन के दौरान अपने परिवार के ही किसी एक सदस्य को नॉमिनी वाले कॉलम में आधार कार्ड दर्ज करना होगा।

बोले अफसर
क्रय केंद्रों में जिन किसानों को धान बेचना है, वह अपना पंजीयन करा लें। पंजीकरण में किसान अपने परिवार के ही सदस्य को नॉमिनी रखें। इसके बिना किसी किसान की खरीद नहीं होगी।
अंशुमाली शंकर, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed