{"_id":"a4c79ddbedba23e69939c55dee68d80a","slug":"the-protesters-accused-of-insulting-the-tricolor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शनकारियों पर तिरंगे के अपमान का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शनकारियों पर तिरंगे के अपमान का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
Updated Wed, 10 Jun 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ भरवारी में कस्बाईयों का 6 दिनों तक चला आंदोलन विवादों के घेरे में आ गया है। आरोप है कि धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रध्वज का अपमान किया है। सामाजिक संस्था नेशनल एंटी करप्शन के मंडल प्रभारी ने इसकी शिकायत राष्ट्रपति और प्रभारी डीएम से की है। प्रभारी डीएम सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।
बता दें कि बिजली की भीषण कटौती के खिलाफ भरवारी कस्बे में कस्बाईयों ने छह दिनों तक धरना प्रदर्शन किया था। भाजपा नेता और नगर पंचायत अध्यक्ष संजय गुप्ता की अगुवाई में चले इस प्रदर्शन के दौरान कस्बे के लोग सुनवाई नहीं होने पर तीसरे दिन अर्धनग्न प्रदर्शन करते हुए सड़क पर उतर आए थे। नेशनल एंटी करप्शन संगठन के मंडल प्रभारी धारा सिंह यादव का आरोप है कि चार जून को किए गए अर्धनग्न प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने तिरंगे का अपमान किया है। बताया कि इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में भी वायरल हुई थी। बताया कि उन्होंने पांच जून को ही इसकी शिकायत प्रभारी जिलाधिकारी से की थी।
पर, अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 8 जून को उन्होंने राष्ट्रपति को शिकायतीपत्र फैक्स करके इस प्रकरण में जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि तिरंगे के अपमान का गंभीर मामला सामने आने के बाद आंदोलनकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक के होश उड़े हुए हैं। प्रभारी डीएम सुरेन्द्र कुमार का कहना है कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। आरोपों की पुष्टि हुई तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। वहीं, आंदोलन की अगुवाई करने वाले भाजपा नेता संजय गुप्ता ने सारा ठीकरा मीडिया पर ही फोड़ा है। उनका कहना है कि मीडिया के लोगों ने फोटो खींचने के लिए बच्चे से झंडा नीचे करने को कहा था। कहाकि तिरंगा तो देश की आन-बान-शान है। इसका अपमान करना कोई भी व्यक्ति सपने में भी नहीं सोच सकता है।