{"_id":"68a8d6ef93e82ced2a05c975","slug":"the-municipal-team-which-went-to-remove-encroachment-was-attacked-three-workers-injured-in-the-fight-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-129340-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: अतिक्रमण हटाने गई नगर पालिका टीम पर हमला, मारपीट में तीन कर्मी जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: अतिक्रमण हटाने गई नगर पालिका टीम पर हमला, मारपीट में तीन कर्मी जख्मी
Sat, 23 Aug 2025 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
चौराहे पर शुक्रवार शाम अतिक्रमण हटवाने पहुंचे नगर पालिका कर्मचारियों पर हमला कर मारपीट की गई। इस दौरान तीन पालिकाकर्मी जख्मी हो गए। ईओ के निर्देश पर एक संविदा कर्मी ने सदर कोतवाली में तहरीर दी तो पुलिस ने जांच शुरू कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। वहीं फल कारोबारियों ने भी पालिका कर्मचारियों पर अभद्रता व मारपीट का आरोप लगाया है।
मंझनपुर नगर पालिका में तैनात संविदा कर्मचारी गोपाल ने बताया कि बीते दिनों अधिशासी अधिकारी प्रतिभा सिंह ने मंझनपुर चौराहे का निरीक्षण कर फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले कारोबारियों से अतिक्रमण हटाने को कहा था। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इस वजह से जाम लग रहा था।
नगर पालिका कर्मचारियों की टीम शुक्रवार शाम करीब पांच बजे मंझनपुर चौराहे पर पहुंची। इसमें पालिका कर्मचारी गोपाल, रोहित, जावेद, रोहतेश व संजीव आदि शामिल थे। गोपाल का आरोप है कि एक फल कारोबारी ने अपने बेटों और चार-पांच अन्य के साथ उन्हें घेर लिया। आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर भीड़ में शामिल हमलावरों ने कर्मचारियों को लोहे की राॅड व डंडों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान वहां राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन
मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। मारपीट में तीन कर्मचारी जख्मी हो गए और अन्य को भी चोटें आईं। जानकारी होने पर ईओ प्रतिभा सिंह कोतवाली पहुंचीं। उनके निर्देश पर संविदा कर्मी गोपाल ने तीन आरोपियों को नामजद करते हुए 12 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।
सीओ शिवांक सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं आरोपी फल कारोबारियों ने भी तहरीर देकर नगर पालिका कर्मचारियों पर अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाया है।