फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The miscreants locked the house owner in the room and took away cash, jewellery and utensils

Kaushambi News: गृहस्वामी को कमरे में बंद कर नकदी, जेवर व बर्तन ले गए बदमाश

Mon, 25 Aug 2025 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 25 Aug 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
The miscreants locked the house owner in the room and took away cash, jewellery and utensils
पूरामुफ्ती के बेगमपुर गांव में शनिवार रात चोरों ने कमरे में सो रहे घर के लोगों को दरवाजे की कुंडी लगाकर बंद कर दिया। फिर नगदी, जेवर व बर्तन समेत करीब दो लाख का सामान उठा ले गए। सुबह मोबाइल फोन से कॉल कर लोगों ने कुंडी खुलवाई तब बाहर आ सके। बदमाश पड़ोस के एक अन्य घर में भी सेंध लगाकर घुसे और पीतल बर्तन उठा ले गए। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

बेगमपुर गांव निवासी सूरज कुमार के मुताबिक शनिवार रात वह घर के बाहर बने छप्पर के नीचे सो रहे थे। उनके बड़े भाई अरविंद कुमार और अन्य सदस्य कमरे में सोए थे। देर रात घर में घुसे बदमाशों ने उस कमरे का दरवाजा बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया, जिसमें लोग सोए थे।
विज्ञापन

सूरज कुमार ने पुलिस को बताया कि इसके बाद बदमाश बगल के कमरे का ताला तोड़ कर भीतर घुसे। वहां बॉक्स में रखे 22 हजार रुपये, तीन पीतल के हंडे, तीन स्टील के बड़े टब, सोने के दो लॉकेट और चांदी के जेवर समेत करीब दो लाख रुपये का सामान उठा ले गए। उ
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बदमाश राम मनोहर के घर की दीवार में सेंध लगाकर घुसे। बदमाश वहां से पीतल के बर्तन उठा ले गए। पड़ोसी विमला देवी के बंद मकान का ताला भी तोड़ दिया। लेकिन वहां से कोई सामान नहीं ले जा सके। सुबह तीन घरों में चोरी की जानकारी के बाद लोग परेशान हो गए। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी।
---
शांति पाठ में गए युवक के घर चोरी
पूरामुफ्ती कोतवाली के बेगम बाजार बमरौली गांव निवासी राहुल वर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह परिवार के साथ अपने मामा के घर प्रयागराज के तुलारामबाग शांति पाठ के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। शनिवार को लौटने पर मुख्य गेट का ताला टूटा देखा तो उसके होश उड़ गए।

अंदर कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने आलमारी में रखी नकदी व सोने-चांदी के जेवर आदि उठा ले गए। भुक्तभोगी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि चोरों ने करीब चार लाख रुपये की चपत लगाई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed