फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The middle-aged drinking pesticide Drug lives

कीटनाशक दवा पीने से गई अधेड़ की जान

Sun, 19 Jul 2015 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 19 Jul 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
झनपुर (ब्यूरो)। करारी के मुकीमपुर गांव निवासी पंचमलाल ने शनिवार रात कीटनाशक दवा पी ली। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर उसका शव उठा ले गए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक उक्त गांव निवासी पंचमलाल (50) पुत्र तेजई शराब पीने का आदी था। शनिवार रात लगभग 8.30 बजे वह नशे में घर पहुंचा तो बेटे की पिटाई करने लगा। इसका पत्नी ने विरोध किया तो उसने घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली। हालत गंभीर देख परिजन उसे जिला अस्पताल मंझनपुर लाए। मगर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन मौत का कारण बीमारी बता शव घर उठा ले गए। पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी।   
विज्ञापन


टेंपो और बाइक की भिड़ंत में छह घायल
मंझनपुर (ब्यूरो)। करारी के निकट टेंपो और बाइक की भिड़ंत में छह लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर है। चिकित्सकों ने इन्हें इलाहाबाद रेफर कर दिया है। कोखराज थाना क्षेत्र के पांडेयमऊ गांव निवासी लक्ष्मीकांत शनिवार रात अपनी पत्नी इद्रानी, पुत्री मधु और बेटे रवि के साथ करारी स्थित रिश्तेदारी से टेंपो से घर लौट रहे थे। उधर, चरवा थाना क्षेत्र निवासी अंजनी (35) और जाहिद (38) बाइक से करारी की ओर जा रहे थे। रात लगभग 9 बजे अरुवां गांव के समीप इन लोगों के टेंपो और बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में उक्त सभी छह लोग घायल हो गए। इनमें दोनों बाइक सवारों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। बाकी चार लोग जिला चिकित्सालय में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed