{"_id":"696157c9a4c057068e00efda","slug":"the-message-of-safe-traffic-was-given-to-the-public-through-rally-and-dialogue-kaushambi-news-c-261-1-kmb1014-134785-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: रैली और संवाद से आमजन को सुरक्षित यातायात का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: रैली और संवाद से आमजन को सुरक्षित यातायात का दिया संदेश
Sat, 10 Jan 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 10 Jan 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाते पुलिस कर्मी- मीडिया सेल
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के तहत जनपद कौशाम्बी पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रैली, शपथ एवं संवाद के माध्यम से आम नागरिकों, वाहन चालकों और विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया।
इसी क्रम में थाना महेवाघाट पुलिस की तरफ से राम वन गमन पथ पर कार्यरत कर्मचारियों के साथ सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान वाहन चालकों और राहगीरों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा के पालन, नशे की हालत में वाहन न चलाने और यातायात संकेतों का सम्मान करने के संबंध में जागरूक किया गया।
थाना कोखराज पुलिस ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कर्मचारियों, वाहन चालकों, स्थानीय नागरिकों एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ संयुक्त रूप से जागरूकता रैली आयोजित की। इस अवसर पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षित वाहन संचालन, भारी वाहनों से संबंधित सावधानियां, ओवरस्पीडिंग से होने वाली दुर्घटनाओं और सड़क सुरक्षा नियमों के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त थाना सैनी, कड़ा, कौशाम्बी समेत जिले के सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस वाहन चालकों एवं स्थानीय नागरिकों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। सभी उपस्थित लोगों को स्वयं नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।
पिपरी पुलिस ने सड़क सुरक्षा की दी जानकारी
पिपरी थानाध्यक्ष विकास सिंह की अगुवाई में शुक्रवार शाम सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने लोगों को यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी।
कार्यक्रम में पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट लगाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने और ओवरस्पीडिंग से बचने की अपील की। साथ ही गलत दिशा में वाहन चलाने, मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए ड्राइविंग करने एवं ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने के गंभीर परिणामों के बारे में बताया। इसी क्रम में प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) की जानकारी भी दी गई। अंत में उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी प्रेरित करने को कहा।