{"_id":"6878063dfbadf8f599004e50","slug":"the-kutcha-wall-collapsed-the-old-man-died-after-being-buried-under-the-rubble-kaushambi-news-c-261-1-kmb1017-128013-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: कच्ची दीवार ढही, मलबे में दबकर बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: कच्ची दीवार ढही, मलबे में दबकर बुजुर्ग की मौत
Thu, 17 Jul 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 17 Jul 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
महेवाघाट कोतवाली के पौर कांशीराम गांव में मंगलवार रात किराना की दुकान से घर लौट रहे बुजुर्ग के ऊपर कच्चे घर की दीवार ढह गई। मलबे में दबकर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर कानूनी औपचारिकता पूरी की है।
शारदा सरोज (65) मंगलवार रात करीब आठ बजे गांव के बाहर किराना की दुकान से सामान खरीदने गए थे। पत्नी शिवरानी ने बताया कि वापस लौटते समय वह रघुनाथ पटेल के घर के समीप पहुंचे, इस दाैरान सीलन के चलते उनके घर की कच्ची दीवार अचानक ढह गई।
मलबे में दबकर शारदा सरोज गंभीर रूप से जख्मी हो गए। लोगों ने मलबा हटाकर शारदा को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर हाल खराब है।