फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The intermediate science practical exams were held in 12 schools.

Kaushambi News: 12 स्कूलों में हुई इंटर विज्ञान वर्ग की प्रयोगात्मक परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
The intermediate science practical exams were held in 12 schools.
कस्तूरबा गांधी बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज में भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा लेते परीक्षक रण - फोटो : सलोन कस्बे में रविवार को चोरी के बाद मौजूद व्यापारी।
इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग के छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू हो गई है। सोमवार को जिले के 12 विद्यालयों में विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि इंटर विज्ञान वर्ग के छात्रों की भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान सहित अन्य विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराई जा रही है। जिले में कुल 154 विद्यालयों में यह परीक्षा होनी है।
विज्ञापन

सोमवार को परीक्षा के पहले दिन बाह्य परीक्षकों की मौजूदगी में 12 स्कूलों में परीक्षा हुई। इसमें करीब 900 छात्र शामिल हुए। परीक्षा में 12 हजार के करीब छात्र हिस्सा लेंगे। इसी क्रम में कस्तूरबा गांधी कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य नीलम ने बताया कि विद्यालय में तीन फरवरी को रसायन विज्ञान व चार फरवरी को जीव विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
आज से शुरू हुए आरटीई के आवेदन
जिला समन्वयक आरटीई धीरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में 25 फीसदी सीटों के लिए गरीब परिवार के बच्चे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। इसके लिए निर्धारित मानकों की जानकारी संबंधित बीआरसी से ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed