{"_id":"6532c93bb735943e9e0b0544","slug":"the-inspector-threatened-the-devotees-to-thrash-them-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-4361-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दरोगा ने श्रद्धालुओं को दी हेकड़ी निकालने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दरोगा ने श्रद्धालुओं को दी हेकड़ी निकालने की धमकी
Sat, 21 Oct 2023 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 21 Oct 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। पिपरी कोतवाली के लोधौर पुलिस चौकी प्रभारी आलोक राय का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दरोगा दुर्गा पूजा पंडाल में पूजा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को हेकड़ी निकालने की बात कह रहा है। अफसरों ने मामले में जांच के निर्देश दिए हैं।
सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में सिपाही के साथ बाइक से कहीं जा रहे दरोगा का लोगों से वाद-विवाद होता दिख रहा है। दरोगा पहले मूर्ति स्थापना की अनुमति दिखाने की बात कहता है। इसके बाद यह भी कहते सुनाई दे रहा की तुम्हीं अकेले पूजा नहीं करते हो। अलग से आए हो क्या। 12 बजे तक साउंड बजाओगे। सामने खड़ा व्यक्ति नौ दिन का व्रत होने की बात कहता है तो दरोगा ने उसे धमकी दी।
इस बाबत एएसपी समर बहादुर का कहना है प्रकरण संज्ञान में है। मामले की जांच सीओ चायल को दी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।