फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The heat is heavy on life...nine people including a woman lost their lives

Kaushambi News: जान पर भारी गर्मी...महिला समेत नौ लोगों की जान गई

Fri, 31 May 2024 04:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 31 May 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
The heat is heavy on life...nine people including a woman lost their lives
करीब एक हफ्ते से पड़ रही भीषण गर्मी और लू का कहर सामने आ रहा है। बृहस्पतिवार को आसमान से बरसी आग ने तीन महिलाओं समेत नौ लोगों की जान ले ली। चार घंटे के अंदर ही सात लोगों की मौत हुई। प्रशासन की नींद भी उड़ी हुई है।
विज्ञापन


गर्मी के शिकार सबसे ज्यादा बुजुर्ग और रोगी हो रहे हैं। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के लालपुर निवासी राममिलन (35) पुत्र शीतल की लू लगने के कारण बृहस्पतिवार को तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन गंभीर हालत में उन्हें लेकर मंझनपुर स्थित मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इलाज शुरू होने के 15 मिनट बाद राममिलन ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

कड़ा थाना क्षेत्र के निजाम का पुरवा की रहने वाली सदिका बानो (70) पत्नी इच्छन हैदर भी नौतपा का शिकार हो गईं। मेडिकल कॉलेज में इलाज के आधा घंटे बाद मौत हो गई। करारी थाना क्षेत्र के अशोक नगर निवासी हीरालाल (70) पुत्र राम भजन को दोपहर में अचानक तेज बुखार आया। बेटी राजकली ने बताया कि पहले प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया। हालत में सुधार नहीं होने पर मेडिकल कॉलेज लाए लेकिन पिता की सांसें थम गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोखरा थाना क्षेत्र के रसूलपुर काजी निवासी जैनुद्दीन (60) पुत्र अब्दुल खालिक पैरालिसिस अटैक से जूझ रहे थे। गर्मी के कारण अचानक उनकी हालत और बिगड़ गई। परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। लेकिन रास्ते में ही उनका दम निकल चुका था। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के बरुआ निवासी राकेश कुमार (50) पुत्र लोकपाल, सैनी थाना क्षेत्र के गनपा की रहने वाली कौशल्या देवी (32) पत्नी नरेंद्र कुमार, महेवाघाट थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी जय बंधन (65) पुत्र झुरई को भी मेडिकल कॉलेज लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया।
दो मरीज को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लाया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है। इन्हें लू लगने की आशंका है। इसके अलावा पांच लोग मृत अवस्था लाए गए थे। उनकी मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। मृत घोषित करने के बाद परिजन उनका शव लेकर चले गए हैं।
- डॉ. एस के शुक्ला, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
आराम करने रुका था चालक, थम गईं सांसें
फोटो- 09

मूरतगंज। राजस्थान के अलवर के रहने वाले अब्दुल गामी (45) पुत्र बाजू खान डीसीएम चलाते थे। बुधवार को वह प्रयागराज से डीसीएम में शीशे की चादर लोड करके नोएडा के लिए निकले थे। संदीपनघाट थाना क्षेत्र के मनोहरगंज मोड़ पहुंचते-पहुंचते रात के 11 बजे गए। दिन भर की थकावट उतारने के लिए यहीं पर एक पेट्रोल पंप के पास डीसीएम खड़ी कर दी। फिर केबिन के एक तरफ का दरवाजा खोल स्टेयरिंग पर सिर रखकर आराम करने लगे। इसी दौरान उन्हें नींद आ गई। इसके बाद जो वह सोए तो फिर दोबारा आंखें नहीं खोली। सुबह जब काफी देर तक वह डीसीएम से नहीं उतरे तो आसपास के लोग पहुंचे, इसके बाद चालक की मौत का पता चला। लोगों ने ही इसकी सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष भुवनेश चौबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया लू लगने से चालक की मौत की आशंका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। संवाद
वृद्ध की मौत, लू की आशंका
नेवादा। सरायअकिल के पुरखास गांव में बृहस्पतिवार दोपहर अचानक एक बुजुर्ग की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि मौत लू लगने से हुई है।

पुरखास गांव निवासी चंद्रप्रकाश मोदनवाल (60) की शादी नहीं हुई थी। वह भतीजे विनोद मोदनवाल के साथ रहते थे। विनोद ने बताया कि चाचा चंद्रप्रकाश को शुगर की बीमारी थी। इधर बीच गर्मी के कारण उनकी तबीयत खराब चल रही थी। बृहस्पतिवार दोपहर अचानक उन्हें घबराहट के साथ उल्टियां होने लगी। घर के लोग उन्हें डाॅक्टर के यहां ले जाने की तैयारी में जुटे ही थे कि उनकी मौत हो गई। संवाद

------
संदिग्ध दशा में युवक की मौत



मूरतगंज। संदीपन घाट कोतवाली के बलिहवा गांव में एक युवक की बुधवार रात संदिग्ध दशा में मौत हो गई। बलिहावा निवासी भोला सिंह (30) रोजाना की तरह बुधवार रात भी खाना खाकर घर में सो गया। बृहस्पतिवार की सुबह जब वह काफी देर तक नहीं जगा तो घरवालों ने जगाने का प्रयास किया। लेकिन, तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष भुवनेश चौबे का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed