फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The hawker was thrashed with a belt for five rupees.

Kaushambi News: पांच रुपये के लिए खोमचे वाले वाले को बेल्ट से पीटा

Mon, 13 Mar 2023 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 13 Mar 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
The hawker was thrashed with a belt for five rupees.
सैनी कोतवाली के अजुहा कस्बे में शनिवार को दबंग लकड़ी माफिया ने खोमचे वाले को पांच रुपये के लिए बेल्ट से जमकर पीटा। शिकायत पर पुलिस आरोपी को पकड़कर चौकी ले गई। जहां रात में दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया। अजुहा कस्बा निवासी संगम लाल केसरवानी चाट का ठेला लगाकर परिवार का गुजारा करते हैं।
विज्ञापन

संगम के मुताबिक रोजाना की तरह शनिवार की शाम भी वह मंडी समिति के गेट के पास चाट का ठेला लगाए हुए थे। शाम सात बजे के आसपास वार्ड नंबर सात टांडा रोड निवासी एक युवक अपने दोस्तों के साथ ठेले पर चाट खाने आया। 20 रुपये का चाट खाने के बाद युवक ने उसे 15 रुपये दे रहा था।
विज्ञापन

पांच रुपये और मांगने पर दोनों के बीच वाद-विवाद हो गया। युवक और उसके दोस्त संगम को पीटने लगे। लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया। इसके बाद युवक घर गया और और अपने पिता को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि युवक के पिता ने दुकान पर पहुंचकर संगम को बेल्ट से जमकर पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीख पुकार सुन लोग जुटते कि इससे पहले आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़ित ने चौकी पहुंचकर पुलिस को नामजद तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस आरोपी युवक को पकड़कर चौकी ले आई। जहां रात में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed