{"_id":"d620d88a0c72981a9a6ef01a9010b141","slug":"the-government-will-explore-the-achievements-reel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की उपलब्धियां गिनाने को होगा भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की उपलब्धियां गिनाने को होगा भ्रमण
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Sat, 09 May 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर (ब्यूरो)। समाजवादी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान करने के लिए गांव-गांव घूमेंगे। शुक्रवार को मंझनपुर स्थित पार्टी कार्यालय में हुई लोहिया वाहिनी जिला कार्यकारिणी की बैठक में इसका फैसला किया गया। जिलाध्यक्ष इजहार हुसैन ने कहाकि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता जन-जन को विकास देने की है। गिनाया कि आमजन की तरक्की और सुविधाओं के लिए ही प्रदेश सरकार ने समाजवादी पेंशन, लोहिया आवास, एम्बुलेंस सेवा जैसी योजनाओं को लागू किया है।
साथ ही बेमौसम की बारिश से बर्बाद हुए किसानों को भी हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहाकि सरकार की उपलब्धियां और जन-जन को लाभ देने वाली इन योजनाओं की जानकारी लोगों को देने का काम उन्हें करना है। तय किया गया कि सरकार की उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाने के लिए लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ता गांव भ्रमण करेंगे। इस मौके पर विजय कुमार यादव, शिवलाल यादव, पंचम चौधरी, लवलेश चौधरी, कौशलेंद्र यादव, नागेंद्र यादव, मोहम्मद नसीम, नितिन केसरवानी, हिमांशु, अजय केसरवानी, अरविंद कुमार, सुरेंद्र चौधरी, विक्की केसरवानी, एजाज अहमद, सूरजभान यादव, बलवंत सिंह यादव, चंद्रपाल, रामबाबू, ओमप्रकाश यादव, रमेश गौतम आदि मौजूद रहे।