{"_id":"682b8ca5b4681fe1880b512f","slug":"the-girls-video-went-viral-a-case-was-filed-kaushambi-news-c-261-1-kmb1017-125745-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: युवती का वीडियो किया वायरल, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: युवती का वीडियो किया वायरल, केस दर्ज
Tue, 20 May 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 20 May 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। पिपरी क्षेत्र में युवती को प्रेमजाल फंसा कर युवक ने वीडियो बना लिया। वीडियो के जरिये वह युवती को ब्लैकमेल करने लगा। युवती की सगाई हो गई तो युवक ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर डाल दिया। मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी 19 वर्षीय बेटी से गांव का ही मंजीत मोबाइल से बात करता था। इस बीच उसने प्रेम जाल में फंसा लिया। मंजीत ने बेटी का वीडियो भी बना लिया था। वीडियो के जरिये वह उसकी बेटी को ब्लैकमेल कर रहा है। महिला ने बेटी की सगाई कर दी। इसकी जानकारी होने पर युवक ने साथ में बनाई गई वीडियो को दो दिन पहले इंस्टाग्राम पर प्रसारित कर दिया। हालांकि ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।
विज्ञापन
इसकी जानकारी होने पर मां ने आरोपी के घर पहुंचकर उलाहना दिया तो परिजनों ने धमकाया। रविवार को युवती की मां ने थाने जाकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन