{"_id":"64934bfa44ca7baf5104ca07","slug":"the-girl-will-stay-with-her-mother-not-her-lover-the-police-made-a-statement-in-the-court-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-377-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: प्रेमी नहीं मा के साथ रहेगी युवती, पुलिस ने कोर्ट में कराया बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: प्रेमी नहीं मा के साथ रहेगी युवती, पुलिस ने कोर्ट में कराया बयान
Thu, 22 Jun 2023 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
आठ दिन से लापता युवती को पुलिस ने बरामद करने के बाद बुधवार को कोर्ट में बयान कराया। युवती ने अपने लापता होने के पीछे किसी पर आरोप नहीं लगाया। वह अपनी मां के साथ रहना चाहती है।
सदर कोतवाली के एक गांव की युवती 13 जून को घर से सिलाई सीखने के लिए निकली थी। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। बाद में 19 जून को युवती की मां ने नारा गांव के अफजल के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। महिला का कहना था कि अफजल बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। बेटी को अगवा करने में गांव के गुलाम कादिर व गुलाम वारिश ने मदद की।
महिला ने यह भी बताया कि आरोपी बेटी का धर्म परिवर्तन कराकर शादी करना चाहता था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू की। घटना से नाराज विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सड़क जाम कर विरोध जताया।
विज्ञापन
इसी बीच शाम को कोतवाली पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया। इंस्पेक्टर संतोष शर्मा का कहना है कि युवती ने किसी पर भी खुद को अगवा करने का आरोप नहीं लगाया है। बुधवार को युवती का कोर्ट में कलमबंद बयान कराया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक युवती ने अपनी मां के साथ जाने की इच्छा जाहिर की है।