फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The girl bluntly told her parents - I have come to get the Aadhar card, not to live here

दो टूक: माता-पिता से बोली किशोरी-यहां रहने नहीं, आधार कार्ड लेने आईं हूं

Sun, 07 Apr 2024 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 07 Apr 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
The girl bluntly told her parents - I have come to get the Aadhar card, not to live here
इलाके के एक गांव से 22 मार्च को गायब किशोरी शुक्रवार शाम अचानक अपने घर पहुंची तो परिजनों के आंखों में चमक आई गई। यह खुशी थोड़ी ही देर में गम में बदल गई। किशोरी ने माता-पिता और अन्य परिजनों से दो टूक कहा कि वह यहां रहने नहीं, बल्कि अपना आधार कार्ड लेने आईं हूं। मामला थाने तक पहुंचा, जहां किशोरी घर वालों के साथ जाने को राजी नहीं हुई। शनिवार को पुलिस ने किशोरी से लिखापढ़ी कराई और उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन

22 मार्च को जब किशोरी गायब हुई तो घरवालों ने उसकी संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिली। घर वालों ने लोकलाज के भय से मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की थी। शुक्रवार को अचानक किशोरी घर पहुंची तो परिवार के लोगों ने उसे अंदर आने के लिए कहा। इस पर उसने कहा कि वह यहां रहने नहीं बल्कि अपना आधार कार्ड लेने आई है। वह बालिग है अपना फैसला खुद कर सकती है।
विज्ञापन

बेटी की यह बात सुनती ही घरवालों के चेहरे की रंगत उड़ गई। माता-पिता उसे मनाने लगे, लेकिन वह नहीं मानी। सूचना पाकर पुलिस भी आ गई। कोतवाली में किशोरी ने लिखकर दिया कि वह अपने परिवार वालों के साथ नहीं रहना चाहती है। अगर उसके साथ कुछ हुआ तो उसकी जिम्मेदार वह खुद होगी। घर-परिवार से इसका कोई लेना-देना नहीं होगा। प्रभारी कोतवाल जगदीश प्रसाद का कहना है कि घरवालों ने भी ऐतराज नहीं किया। इस वजह से किशोरी से लिखित बयान लेने के बाद जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed