फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The girl accused him of threatening to kill her.

Kaushambi News: युवती ने लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
The girl accused him of threatening to kill her.
कोतवाली मंझनपुर क्षेत्र निवासी एक युवती ने व्यक्ति पर रंगदारी ने देने पर जान से मारने की धमकी देने व सोशल मीडिया पर उसकी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी व उसके परिवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

एफआईआई के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि कोखराज निवासी राहुल उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में जेल में बंद है। आरोप है कि इस दौरान उसकी मां, बड़ा भाई व दो अज्ञात लोग उसके घर आए और समझौते का दबाव बनाते हुए उससे पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग करने लगे लेकिन उसने मांग पूरी नहीं की। कुछ दिन पहले युवक भी जेल से छूट गया।
विज्ञापन

आरोप ये भी है कि 24 जनवरी की शाम राहुल दो अज्ञात युवकों के साथ बाइक से उसके घर पहुंचा। घर में घुसकर तमंचे के बल पर अश्लीलता की और फोटो व वीडियो बना लिया। जाते समय 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तीन नामजद और दो अज्ञात समेत पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed