फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The former MP was stopped near Nara turn, reached the victim's house on a bike

Kaushambi News: नारा मोड़ के पास रोके गए पूर्व सांसद, बाइक से पहुंच गए पीड़ित के घर

Mon, 01 Sep 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 01 Sep 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
The former MP was stopped near Nara turn, reached the victim's house on a bike
अखिल भारतीय कुर्मी-क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय सचिव मानसिंह पटेल व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल को रविवार को पुलिस-प्रशासन ने धाता के अजरौली गांव जाने से रोक दिया। वे पड़ोसी के हमले में जान गंवाने वाले केशपाल के घर जा रहे थे। बाद में बाइक से रास्ता बदलकर सभी पहुंच गए। उदहिन गांव के पास फतेहपुर और कौशाम्बी पुलिस ने उन्हें रोका तो पदाधिकारियों से नोकझोंक भी हुई। मानसिंह पटेल ने कहा कि सरकार तानाशाही कर रही है। पीड़ित परिवारों के आंसू पोंछने से रोकना मानवाधिकार का उल्लंघन है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष बालकुमार पटेल ने कहा कि शासन-प्रशासन आरोपी श्याम पांडेय को बचा रहा है। गिरफ्तारी के बाद उसे धाता के सरकारी अस्पताल में विशेष उपचार दिया गया और थाने में वीआईपी ट्रीटमेंट मिला। आरोप लगाया कि क्षेत्रीय विधायक समाज के भाईचारे और अमन-चैन में बाधा डाल रहे हैं।
विज्ञापन

किसान केशपाल की फरसे और कुल्हाड़ी से हत्या तथा दो किसानों वीरभान पटेल और रामलखन पटेल पर जानलेवा हमला प्रदेश की बड़ी हिंसात्मक घटना है। पूर्व सांसद ने खागा सीओ बृजमोहन राय और थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह को हटाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश महासचिव रामसिंह वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. पंकज पटेल, प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शालिनी पटेल, प्रदेश सचिव नंदकुमार वर्मा, जिलाध्यक्ष फतेहपुर मोहर सिंह पटेल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed