फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The flower market is filled with the fragrance of the New Year

Kaushambi News: नववर्ष की आहट से महक उठा फूलों का बाजार

Sat, 27 Dec 2025 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 27 Dec 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
The flower market is filled with the fragrance of the New Year
करारी ​कस्बे में फूलों का माला तैयार करते माली।  संवाद
नववर्ष के आगमन से जिले भर के फूल के बाजारों में रौनक लौट आई है। सिराथू, करारी, मंझनपुर सहित अन्य कस्बे की बाजारों में फूलों की बिक्री तेज हो गई है। मंदिरों, घरों की सजावट और नववर्ष के स्वागत के लिए लोग फूलों की खरीदारी कर रहे हैं, जिससे फूल विक्रेताओं के चेहरे खिल उठे हैं।
विज्ञापन

फूल विक्रेता अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि गुलाब, गेंदा और चमेली की मांग सबसे अधिक है। सामान्य दिनों की तुलना में फूलों की कीमतों में भी हल्की गिरावट भी आई है। बाजारों में सुबह और देर शाम को ग्राहकों की आवाजाही बनी रहती है। साथ ही दुकानों पर रंग-बिरंगे फूलों से बाजार महक रहे हैं।
विज्ञापन

खरीदारी करने आए युवाओं में नववर्ष को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मंझनपुर निवासी रमेश कुमार ने बताया कि नववर्ष पर घर और पूजा स्थल की सजावट के लिए फूलों की खरीदारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि नए साल की शुरुआत सकारात्मक माहौल और पूजा-पाठ से करना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करारी बाजार में फूलों के दामों की जानकारी लेने पहुंचे सुरेश ने बताया कि दोस्तों और परिवार के साथ नववर्ष मनाने के लिए फूल जरूरी हो गए हैं, जिससे माहौल खुशनुमा बनता है। भरवारी के फूल व्यवसायी जीतू माली ने बताया कि नववर्ष के साथ-साथ धार्मिक आयोजनों और पूजा-पाठ के कारण भी फूलों की मांग बढ़ी है। इससे फूल विक्रेताओं को अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। नववर्ष का उत्साह न केवल लोगों के घरों को सजा रहा है, बल्कि बाजारों में भी खुशबू, रंग और चहल-पहल भर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed