{"_id":"6238c513933eb807e16bbdda","slug":"the-family-was-beaten-up-in-enmity-case-against-six-kaushambi-news-ald329263447","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में कुनबे को पीटा, छह के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश में कुनबे को पीटा, छह के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
The family was beaten up in enmity, case against six
सरायअकिल कोतवाली के तरना गांव में शनिवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मारपीट की घटना में महिला समेत चार लोगों को गंभीर चोट आई थी। फिलहाल मामले में नामजद किसी आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
तरना गांव निवासी हनुमान प्रसाद किसान है। उसके मुताबिक उसकी पड़ोस के संतोष कुमार से पुरानी रंजिश है। आरोप है शनिवार शाम संतोष ने अपने परिवार के छह सदस्यों के साथ लाठी- डंडा व बल्लम लेकर उसके घर पर धावा बोल दिया। गाली-गलौज के बाद सभी ने उसे पीटना शुरू कर दिया।
शोरगुल होने पर बीच-बचाव के लिए पहुंची पत्नी सुनीता, बेटे निकेश और भाइयों रावेंद्र व दिलीप चंद्र को भी पीटा गया। घटना में सभी को गंभीर चोट आई थी। घटना की शिकायत पर पुलिस ने संतोष, सुनील, सुशील, रोहित, धुन्नालाल व संदीप कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। ।