{"_id":"69a492146a6d6802630a76c9","slug":"the-district-received-the-gift-of-two-ac-busestravel-will-be-easy-in-summer-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-137397-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: जिले को मिलीं दो एसी बसों की सौगात...गर्मी में सफर होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: जिले को मिलीं दो एसी बसों की सौगात...गर्मी में सफर होगा आसान
Mon, 02 Mar 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर बस डिपो में खड़ी एसी बस। संवाद
यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। परिवहन विभाग ने मंझनपुर डिपो को दो नई एसी बसें उपलब्ध कराई है। इन बसों का संचालन जल्द ही प्रमुख रूटों पर शुरू किया जाएगा। खास बात यह है कि जिले में पहली बार एसी बस सेवा शुरू होने जा रही है, जिससे यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी।
गर्मी के मौसम में अब तक यात्रियों को साधारण बसों में सफर करना पड़ता था, जहां भीड़ और उमस से काफी परेशानी होती थी। लंबे सफर के दौरान असुविधा का सामना करना पड़ता था। एसी बसों के शुरू होने से यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिलेगा। जानकारी के अनुसार बसों को प्रमुख मार्गों पर चलाने की तैयारी की जा रही है।
मंझनपुर बस डिपो से चलने वाली बसों का किराया
- सामान्य रोडवेज बस: 1.30 रुपये, प्रति किलोमीटर
- जनरथ एसी बस: 1.45 रुपये, प्रति किलोमीटर
- जनता बस सेवा: 1.04 रुपये, प्रति किलोमीटर
परिवहन विभाग की इस पहल का हम स्वागत करते हैं। जिले के लोगों का एसी बस में सफर करने का सपना पूरा होगा। गर्मी के दिनों में यात्रा अब अधिक आरामदायक होगी। यह सौगात सफर को और सुविधाजनक बनाएगी। - मयंक केसरवानी, मंझनपुर
विज्ञापन
:: रोडवेज की एसी बसें यात्रा को सुगम, आरामदायक और सुरक्षित बनाती हैं। गर्मियों में धूल-धुएं से मुक्त ठंडी यात्रा मिलना बड़ी राहत है। जिले के लोगों को वातानुकूलित बसों में सफर का अच्छा अवसर मिलेगा। - रोहित कुमार दिवाकर, मूरतगंज
:: डिपो को दो नई एसी बसें प्राप्त हुई हैं, जिनका संचालन जल्द शुरू किया जाएगा। बसों को प्रमुख रूटों पर चलाने की योजना बनाई जा रही है, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को सुविधा मिल सके। गर्मी के मौसम को देखते हुए यह सेवा यात्रियों के लिए राहत साबित होगी। - गंगा शंकर शर्मा, डिपो इंचार्ज