{"_id":"d38c01e06df2f46caabac1f3f2f83544","slug":"the-disease-has-made-concealed-marriage-after-organically-broken-relationship-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" बीमारी छिपाकर रचा ली शादी, बवाल के बाद टूटा रिश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी छिपाकर रचा ली शादी, बवाल के बाद टूटा रिश्ता
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
Updated Thu, 18 Jun 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेवादा (ब्यूरो)। दूल्हे की बीमारी छिपाकर शादी करना कोखराज इलाके के एक परिवार को भारी पड़ गया। दुल्हन की विदाई कराने पहुंचे ससुर, जेठ समेत 3 लोगों को मायकेवालों ने बंधक बना लिया। सूचना पर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। दिन भर हुई पंचायत के बाद कन्या पक्ष के लोग बहू की विदाई को राजी नहीं हुए। वर पक्ष ने शादी में कन्या पक्ष के हुए खर्च को वापस करने की रजामंदी दी तब मामला शांत हुआ।
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी 10 दिन पहले कोखराज क्षेत्र के एक व्यक्ति से हुई थी। शादी में विदा होकर ससुराल आई युवती तीसरे दिन ही मायके लौट गई थी। मंगलवार को ससुराल के लोग दुबारा बहू को विदा कराने आए तो मायकेवालों ने ससुर, जेठ समेत 3 लोगों को बंधक बना लिया। आरोप है कि दूल्हे को कोई बीमारी है। बीमारी छुपाकर धोखाधड़ी से उन लोगों ने शादी रचा ली। बहू को विदा कराने गए लोगों को बंधक बनाए जाने की सूचना जैसे ही वरपक्ष के लोगों को लगी उनके होश उड़ गए।
बुधवार सुबह लोगों ने इसकी सूचना सरायअकिल कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया। दिन भर पुलिस के सामने पंचायत चली। इस दौरान कन्यापक्ष के लोग किसी भी कीमत पर रिश्ता बनाए रखने को तैयार नहीं हुए। कन्या पक्ष के लोग शादी में हुआ सारा खर्च वापस किए जाने की मांग करते रहे। आखिरकार वरपक्ष के लोगों ने खानपान का खर्च छोड़ बाकी खर्च वापस करने की हामी भर ली। तय हुआ कि 25 जून को वर पक्ष के लोग शादी में हुआ खर्च कन्यापक्ष को देंगे। इसके बाद दोनों पक्षों में हुआ रिश्ता खत्म माना जाएगा। इस समझौते के बाद दोनों पक्षों के लोग अपने-अपने घर चले गए। एसओ सरायअकिल रज्जनलाल ने बताया कि कन्यापक्ष के लोग दूूल्हे की बीमारी छिपाकर धोखे से शादी करने का आरोप लगा रहे थे। वे इस रिश्ते को बरकरार भी नहीं रखना चाहते थे। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।