फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The demand for coarse grains increased in winter

Kaushambi News: सर्दी में मोटे अनाजों की बढ़ गई मांग

Thu, 18 Dec 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 18 Dec 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
The demand for coarse grains increased in winter
करारी बाजार में रखा मोटा अनाज। संवाद
जिले में सर्दी का असर बढ़ने के साथ ही मोटे अनाजों की मांग में तेजी आ गई है। पोषक तत्वों से भरपूर श्रीअन्न को लेकर बढ़ती जागरूकता का असर स्थानीय बाजारों में दिखने लगा है। जौ, बाजरा, रागी और मक्का जैसे मोटे अनाजों की खरीदारी बढ़ने से इनके दामों में भी उछाल आई है।
विज्ञापन

सर्दी में लोग विशेषकर मोटे अनाज को ज्यादा पसंद करते हैं। बाजरे की रोटी और चने का साग लोगों को अतिप्रिय भोजन है। इसके अलावा बाजरा की घुघरी, बाजरा का लड्डू, बाजरा का गुलगुला लोग पसंद करते हैं, क्योंकि यह खाने में स्वादिष्ट के साथ गर्माहट भी देता है।
विज्ञापन

इसी तरह चने के बेसन की रोटी व बाटी के साथ भूना खाते हैं। स्थानीय बाजार में इस समय जौ 40 रुपये प्रति किलो तो बाजरा 35 रुपये प्रति किलो, मक्का 28 रुपये, रागी 60 रुपये, ज्वार 55 रुपये और चना 73 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों रामबदन, शिव चंद्र और श्यामू का कहना है कि सर्दी में ऊर्जा और शरीर को गर्माहट देने वाले इन अनाजों की खपत हर साल बढ़ती है, लेकिन इस बार केंद्र सरकार के श्री अन्न अभियान के चलते लोगों में इनके पोषण और स्वास्थ्य लाभों को लेकर विशेष जागरूकता देखने को मिल रही है।

मोटे अनाज स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. बद्री विशाल अग्रवाल ने बताया कि मोटे अनाजों के सेवन से स्वास्थ्य को काफी लाभ मिलता है। बाजरा में आयरन, कैल्शियम और फाइबर से पाचन सुधारता है। यह हीमोग्लोबिन बढ़ाता है और शरीर को गर्माहट देता है। मक्का विटामिन-ए और फोलिक एसिड से युक्त, दिल के मरीजों के लिए लाभकारी और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में सहायक होता है। ज्वार वजन नियंत्रण, कब्ज से राहत और हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed