फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The death of a young man due to the current in the barbed wire pulled in the field

Kaushambi : खेत में खींचे गए कंटीले तार में उतरे करंट से युवक की मौत

Mon, 08 Aug 2022 01:45 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 08 Aug 2022 01:45 AM IST
सार

इमलीगांव निवासी कामता प्रसाद (32) मजदूर था। वह अपने माता पिता की इकलौती संतान था। कामता को आंखों से कम दिखाई देता था। रविवार सुबह कामता शौच के लिए खेत गया था।

विज्ञापन
The death of a young man due to the current in the barbed wire pulled in the field
इमली गांव में करंट की चपेट में आने से कामता प्रसाद की मौत पर रोते बिलखते परिजन - फोटो : KAUSHAMBI

विस्तार

सरायअकिल कोतवाली के इमलीगांव में रविवार सुबह मवेशियों से खेत की रखवाली के लिए खींचे गए कंटीले तार में उतरे करंट से एक युवक व चार आवारा कुत्तों की मौत हो गई। कंटीले तार के ऊपर बिजली का हाईटेंशन तार गिरा था। घटना से युवक के घर में कोहराम है। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा चाहा, लेकिन ग्रामीण मौके पर बिजली विभाग के जेई व एसडीएम को बुलाने की मांग कर अड़ गए। बाद में पहुंचीं तहसीलदार के समझाने पर ग्रामीणों ने शव पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया।
विज्ञापन



इमलीगांव निवासी कामता प्रसाद (32) मजदूर था। वह अपने माता पिता की इकलौती संतान था। कामता को आंखों से कम दिखाई देता था। रविवार सुबह कामता शौच के लिए खेत गया था। गांव के बाहर स्थित खेत में शिवबोध पांडेय, प्रेमचंद व विनोद आदि ने आवारा मवेशियों से फसलों के बचाव के लिए कंटीले तार बांध रखे थे। रात में खेत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन का तार कंटीले तार पर गिर गया।
विज्ञापन



सुबह खेत की तरफ गया कामता कंटीले तार में उतरे करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने कामता का शव पड़ा देखा तो परिजनों को खबर दी। इसके अलावा चार कुत्ते भी करंट की चपेट में आकर मरे पड़े थे। मामले की जानकारी होने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उनका कहना था कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहले दी गई सूचना के बाद अगर तार को बदलवा दिया जाता तो हादसा नहीं होता। ग्रामीण मौके पर एसडीएम चायल व अवर अभियंता को बुलाने की मांग कर रहे थे। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लेना चाहा, लेकिन ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। बाद में तहसीलदार दीपिका सिंह मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत कराया। तहसीलदार ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।


संजीदा होता विद्युत विभाग तो नहीं जाती जान
कामता की मौत गांव के बाद लोगों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश है। गांव के गिरीश मिश्रा, डीएम पांडेय, द्वारिका प्रसाद, संदीप मिश्र आदि के अनुसार शनिवार रात नौ बजे के करीब ही बिजली का तार टूटकर गिरा था। तार टूटने की जानकारी ग्रामीणों ने रात में ही विद्युत उपकेंद्र म्योहर (बेनीराम कटरा) में दी थी। लेकिन बिजली विभाग के जिम्मेदारों ने आपूर्ति बंद नहीं कराई। यदि बिजली विभाग रात में ही संजीदा होकर आपूर्ति बंद कर देता तो शायद कामता प्रसाद व चार बेजुबान कुत्तों की जान बच जाती।
डेढ़ साल पहले दपंती की हुई थी मौत


पुरखास गांव में 11 जनवरी 2021 को इस तरह का हादसा हो चुका है। गांव का बच्चीलाल रैदास अपनी पत्नी रनिया देवी उर्फ मझिलकी के साथ खेतों में मटर की निराई गुड़ाई करने गए थे। खेतों के चारों तरफ कंटीले तारों को बांधने के लिए गाड़े गए लकड़ी के खंभों को छुट्टा मवेशियों ने गिरा दिया था। बच्चीलाल खंभों को गाड़ रहा था और पत्नी ने उसे पकड़ रखा था। इस दौरान खेतों के ऊपर से गुजरा हाइटेंशन तार अचानक टूटकर गिर गया और हादसे में दंपती की मौत हो गई थी।



रात को तार गिरने की सूचना मिली थी। शट डाउन कराने के बाद तार को सही करा दिया गया था। देर रात फिर तार टूटकर गिर गया था। इसकी वजह से हादसा हुआ होगा। - बीके तिवारी, एसडीओ चायल
 

इमली गांव की मृतक कामता प्रसाद की फाइल फोटो

इमली गांव की मृतक कामता प्रसाद की फाइल फोटो- फोटो : KAUSHAMBI

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed