फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The dead body was placed on the national highway and the police resorted to lathicharge

Kaushambi News: शव रख नेशनल हाईवे पर लगाया जाम, पुलिस ने किया लाठी चार्ज

Fri, 06 Jun 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 06 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
The dead body was placed on the national highway and the police resorted to lathicharge
सिराथ/अजुहा। जहरीला पदार्थ खाकर जान देने वाले किसान के मामले में बृहस्पतिवार को सवर्ण आर्मी के कार्यकर्ताओं और परिजनों ने गांव के सामने सड़क पर शव रखकर नेशनल हाईवे जाम कर दिया। परिजन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी व घर ढहाने की मांग कर रहे थे। इस दौरान एएसपी ने समझाने का प्रयास किया तो उनसे बदसलूकी की गई। पुलिस ने लाठी चार्ज कर करीब 45 मिनट बाद यातायात बहाल कराया। पांच उपद्रवियाें को हिरासत लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


सैनी के लोंहदा गांव निवासी किसान रामबाबू तिवारी बुधवार को जहरीला पदार्थ खाकर कोतवाली पहुंच गया था। हालत गंभीर देख पुलिस कर्मी उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई थी। किसान ने अपने पेट और कागज पर लिखे सुसाइड नोट में ग्राम प्रधान भूप नारायण पाल के उत्पीड़न को जान देने की वजह बताई थी।
विज्ञापन




वहीं, मृतक के बेटे अक्षय की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान, उसके भाई विपिन पाल, जागेश्वर पाल, जगत नारायण पाल व अटसरांय निवासी धर्मेंद्र पाल पर जहरीला पदार्थ खिलाकर मार डालने का मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी राजेश कुमार ने पुलिस की दो टीमें गठित कर आरोपियों के शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश देने के साथ ही गांव में फोर्स तैनात कर दी थी। रात में ही आरोपी प्रधान के भाई विपिन पाल व जागेश्वर पाल को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की दोपहर करीब तीन बजे पोस्टमार्टम के बाद रामबाबू का शव गांव पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने सवर्ण आर्मी के कार्यकर्ताओं संग हाईवे पर शव रख कर जाम लगा दिया। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ चौकी इंचार्ज पथरावां के निलंबन व दुष्कर्म के आरोपी सिद्धार्थ को बरी करने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे।



सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा सर्किल के सभी थानों की फोर्स के साथ पहुंचे और समझाने का प्रयास करने लगे। प्रदर्शनकारी अपनी जिद पर अड़े रहे। इसके बाद पहुंचे एएसपी राजेश सिंह ने समझने का प्रयास किया तो सवर्ण आर्मी के कार्यकर्ता उनसे बदसलूकी करने लगे। इस पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। मौके से दो महिलाओं समेत पांच उपद्रवियों को हिरासत में ले लिया गया। इस दौरान करीब 45 मिनट तक हाईवे की एक लेन पर यातायात बाधित रहा।



दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शेष आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हाईवे पर चक्काजाम के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस के साथ धक्कामुक्की की। इस पर हल्का बल प्रयोग कर जाम समाप्त कराया गया। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
-अवधेश विश्वकर्मा,सीओ-सिराथू


आरोपी ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी के लिए पानीपत रवाना हुई टीम

मंझनपुर। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने एसओजी और कोतवाली की दो पुलिस टीमों को लगाया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ग्राम प्रधान भूप नारायण पाल की लोकेशन पानीपत में मिली है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम को पानीपत रवाना कर दिया गया है। वहीं दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस अफसर जल्द की आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रहे हैं।



पोस्टमार्टम हाउस में भी हुआ हंगामा

मोर्चरी में भी पोस्टमार्टम के दौरान रामबाबू के परिजन हंगामा करते रहे। परिजन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होने से पहले पोस्टमार्टम कराने को राजी नहीं हो रहे थे। समझाने के बाद किसी तरह शव का पोस्टमार्टम कराया।


पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में हनुमान घाट में हुआ अंतिम संस्कार

कड़ा। चक्काजाम करने के बाद परिजन देर शाम रामबाबू का शव लेकर गंगा नदी के हनुमान घाट पहुंचे। यहां एसडीएम सिराथू योगेश कुमार गौड़, सीओ अवधेश विश्वकर्मा, सैनी इंस्पेक्टर बृजेश करवरिया, कड़ा धाम इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह समेत भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। तब जाकर प्रशासन ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed