फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The dead body of the young man who returned from the procession was found on the bed

Kaushambi News: बरात से लौटे युवक का बिस्तर पर मिला शव

Thu, 02 Mar 2023 07:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 02 Mar 2023 07:31 PM IST
विज्ञापन
The dead body of the young man who returned from the procession was found on the bed
बरात से लौटे युवक का बिस्तर पर मिला शव
विज्ञापन

- पिपरी कोतवाली के तियरा गांव में बुधवार रात हुई घटना
- वैवाहिक कार्यक्रम में ज्यादा शराब पीने के कारण मौत होने की रही चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। पिपरी कोतवाली के तियरा गांव में बुधवार देररात बरात से घर लौटे युवक का बिस्तर पर शव पड़ा मिला। वह रात को शराब के नशे में धुत होकर घर लौटा था। घटना से परिजनों में कोहराम है। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। तियरा गांव निवासी शमशेर बहादुर (40) किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। बुधवार शाम को वह गांव के ही आशीष की बारात में शामिल होने के लिए सरायअकिल क्षेत्र के अमिरसा गांव गए थे। देर रात करीब एक बजे शमशेर घर लौटा और अपने बिस्तर पर जाकर सो गया। बृहस्पतिवार सुबह काफी देर तक बिस्तर से नहीं उठा तो परिजन उन्हें जगाने पहुंचे तो देखा कि शमशेर की मौत हो चुकी थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। शमशेर की पत्नी संगीता ने बताया कि उसके पति को शराब पीने की लत थी। बरात से वह घर लौटे तो शराब के नशे में धुत थे। आशंका जाहिर की गई कि ज्यादा शराब पीने के कारण शमशेर की मौत हुई है। घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस बारे में थानाध्यक्ष पिपरी श्रवण कुमार सिंह का कहना है मामले की जानकारी नहीं है। अगर तहरीर मिलती है तो प्रकरण की जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।

----
कूड़ा फेंकने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, सात जख्मी
मूरतगंज। संदीपन घाट कोतवाली के मुजाहिदपुर गांव में बृहस्पतिवार को कूड़ा फेंकने के विवाद में दो पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना में सात लोगों को चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। मुजाहिदपुर निवासी रामनरेश और सोहनलाल का घर अगल-बगल है। ग्राम समाज की एक भूमि पर कूड़ा फेंकने को लेकर दोनों पक्ष के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर बृहस्पतिवार सुबह दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे चले। जिसमें एक पक्ष से रामनरेश व उसके बेटे करन सिंह, धर्म सिंह और अमर सिंह जख्मी हुए। दूसरे पक्ष से मनीष कुमार, सोहनलाल और सुनीला देवी को भी चोट आईं। लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष राकेश राय का कहना है धर्म सिंह व अमर सिंह को गंभीर चोट आई है। इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed