{"_id":"5fe0f0168ebc3e3eb808bbcb","slug":"the-commissioner-knows-the-reality-of-policing-by-calling-victimized-women-kaushambi-news-ald294638834","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित महिलाओं को फोन कर कमिश्नर ने जानी पुलिसिंग की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित महिलाओं को फोन कर कमिश्नर ने जानी पुलिसिंग की हकीकत
विज्ञापन
The commissioner knows the reality of policing by calling victimized women
- फोटो : KAUSHAMBI
मंडलायुक्त आर रमेश कुमार एवं आईजी कवींद्र प्रताप सिंह सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर कौशाम्बी पहुंचे। उन्होंने मूरतगंज ब्लॉक, ओसा मंडी स्थित धान क्रय केंद्र और सदर कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क निरीक्षण किया। हेल्प डेस्क में दर्ज पीड़ित महिलाओं से मोबाइल के जरिए बात भी की। उन्होंने पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई पर संतोष जाहिर किया।
कमिश्रर आर रमेश कुमार और आईजी कवींद्र प्रताप सोमवार को सबसे पहले ब्लॉक कार्यालय मूरतगंज पहुंचे। यहां उन्होंने विकास खंड परिसर के सभी कक्षों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था देखी।
इस दौरान सीडीओ शशिकांत त्रिपाठी से सामुदायिक शौचालयों, पंचायत भवनों, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवासों के संबंद्ध में जानकारी ली। मंडलायुक्त ने हिदायत दी कि सरकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदाशीनता नहीं बरती जानी चाहिए। यहां उनके साथ संयुक्त विकास आयुक्त देवराज यादव, एसडीएम चायल और बीडीओ शैलेश राय समेत सभी अफसर मौजूद रहे। इसके बाद मंडलायक्त ने नवीन मंडी ओसा स्थित धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने यहां पर उपस्थित किसानों से भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने धान खरीद में छोटे किसानों को वरीयता दिए जाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
सख्त हिदायत देते हुए कहा कि धान खरीद में किसी भी बिचौलिए का हस्ताक्षेप नहीं होना चाहिए। यहां डीएम अमित कुमार सिंह ने आयुक्त को धान खरीद की प्रगति एवं व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर एसपी अभिनंदन, एएसपी समर बहादुर, एसडीएम सदर राजेश चंद्रा, डिप्टी आरएमओ अंशुमाली शंकर भी उपस्थित रहे। नगर कोतवाली पहुंचे कमिश्रर और आईजी ने कोविड-19 हेल्पडेस्क व महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। महिलाओं द्वारा की गई शिकायतों के निस्तारण के संबंध में जानकारी ली।
पुलिस की कार्यशैली परखने के लिए महिला हेल्प डेस्क में मौजूद रजिस्टर पर दर्ज एवं निस्तारित शिकायतों से संबंधित पीड़ितों से मोबाइल पर बात की। दोनों अफसरों ने निर्देश दिया कि हेल्प डेस्क में दर्ज महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता से लेकर त्वरित निस्तारण किया जाए।

The commissioner knows the reality of policing by calling victimized women- फोटो : KAUSHAMBI