फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The car overturned after colliding with a moving bull on the road, four injured

सड़क पर घूम रहे सांड़ से टकराने के बाद पलटी कार, चार जख्मी

Tue, 09 Aug 2022 01:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
The car overturned after colliding with a moving bull on the road, four injured
कादीपुर के समीप मार्ग हादसे में हुयी गोवंश की मौत - फोटो : KAUSHAMBI
सदर कोतवाली के कादीपुर के समीप रविवार रात सड़क पर घूम रहे आवारा दो सांड़ से टकराने के बाद कार पलट गई। घटना में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उधर, कार की टक्कर लगने से सांड़ की भी मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तो अस्पताल पहुंचाया। इधर, प्रशासन सड़क पर मृत पड़े सांड़ को हटवाना भूल गया। सोमवार दोपहर बाद सांड़ के शवों को जेसीबी से खींचकर हटाया गया।
विज्ञापन

समदा गांव निवासी मुन्नू का रिश्तेदार प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती है। रविवार को मुन्नू पड़ोस में रहने वाले चार लोगों के साथ प्रयागराज गया था। देर रात सभी कार से घर लौट रहे थे। कादीपुर के समीप सड़क पर खड़े सांड़ को मुन्नू नहीं देख सका।
विज्ञापन

इसके बाद अनियंत्रित हुई कार दो सांड़ को टक्कर मारने के बाद पलट गई। घटना में दोनों सांड़ की मौके पर ही मौत हो गई। एक का शव सड़क के बीचोबीच था तो दूसरे का पटरी पर। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मंझनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सड़क पर पड़े सांड़ के शवों को हटाने में दोपहर तक का वक्त लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed