फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The brother and two companions who incited the girl to commit suicide have been arrested

Kaushambi News: युवती को खुदकुशी के लिए उकसाने वाला भाई व दो साथी गिरफ्तार

Mon, 04 Aug 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 04 Aug 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
The brother and two companions who incited the girl to commit suicide have been arrested
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती की पिटाई कर खुदकुशी के लिए उकसाने वाले आरोपी भाई और उसके दो साथियों को पुलिस ने शनिवार रात गांव के बाहर स्थित ईंट भट्ठा के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि रविवार को तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भिजवाया गया है।
विज्ञापन

मंझनपुर क्षेत्र में शुक्रवार को घर के भीतर 18 वर्षीय युवती का शव फंदे पर लटकता मिला था। पिता की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। उनके छोटे बेटे ने सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित करते हुए बताया कि उसकी बहन बड़ी बहन के देवर से बातचीत करती थी। जिस पर बड़ा भाई रोहित गुस्सा हो जाता था। वह अक्सर छोटी बहन को प्रताड़ित करता था।
विज्ञापन

शुक्रवार को रोहित व उसके साथी मनोज और शिवेंद्र निवासी जगन्नाथपुर पइंसा ने बहन के साथ मारपीट की। इस दौरान तीनों ने गला दबाकर छोटी बहन की हत्या कर दी और फरार हो गए। हालांकि ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों की तलाश शुरू की। एसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनसे पूछताछ की गई तो पिटाई करने का बात तीनों ने कुबूल की। दर्ज मुकदमे में खुदकुशी के लिए उकसाने व मारपीट की धारा बढ़ाते हुए तीनों आरोपियों को जेल भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed