फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The body of the mother of a municipal worker was sent by garbage vehicle

Kaushambi News: कूड़ा गाड़ी से भेजा गया नगर पालिका कर्मचारी की मां का शव

Sun, 14 Sep 2025 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 14 Sep 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
The body of the mother of a municipal worker was sent by garbage vehicle
नगर पालिका भरवारी के कर्मचारी की मां का शव नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी से श्मशान घाट तक ले जाया गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसका वीडियो वायरल होते ही मुद्दा चर्चा आ गया। बाद में कर्मचारी ने बयान जारी किया कि यह उसका व्यक्तिगत निर्णय था। ईओ ने मामले से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन


भरवारी के वार्ड सात निवासी पालिका कर्मचारी शुभम मिश्र की मां बुद्धि देवी (50) करीब एक साल से बीमार थीं। शनिवार सुबह उनका निधन हो गया। अंतिम संस्कार के लिए उन्होंने नगर पालिका से वाहन मांगा। उन्हें कूड़ा गाड़ी उपलब्ध कराई गई। इसी से वह शव लेकर संदीपन घाट पहुंचे। इसी बीच किसी ने शव ले जाने का वीडियो वायरल कर दिया। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी ऐसे किसी भी वीडियो की पुष्टि नहीं करती।
विज्ञापन

फिलहाल, मामला सुर्खियों में आया जिम्मेदारों से सवाल जवाब शुरू हो गए। शाम करीब पांच बजे सूचना विभाग ने ईओ राम सिंह का वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने कहा कि पालिका की गाड़ी से शव ले जाने के मामले में उन्हें कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली थी। स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस हमेशा आम लोगों के लिए उपलब्ध रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शुभम मिश्र ने कहा कि मां के निधन के बाद उनके कहने पर पालिका की गाड़ी भेजी गई थी। गाड़ी पर कूड़ा गाड़ी लिखा जरूर था लेकिन वास्तव में उसका उपयोग शव ले जाने के लिए किया जाता है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही खबरें गलत है। प्रशासन की इसमें कोई गलती नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed