फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The body of an eighth-grade student was found hanging in her room.

Kaushambi News: कमरे में फंदे से लटका मिला आठवीं की छात्रा का शव

Sat, 03 Jan 2026 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 03 Jan 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
The body of an eighth-grade student was found hanging in her room.
थाना क्षेत्र के रसूलपुर सुकवारा गांव में बृहस्पतिवार की शाम घर के कमरे में आठवीं की छात्रा का शव फंदे से लटकता मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी अंजली (15) पुत्री रामफल आठवीं की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार, गुरुवार शाम से ही अंजली काफी गुमसुम थी। परिवार वालों ने उससे उदासी का कारण भी पूछा, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया और अपने कमरे में चली गई।
विज्ञापन

कुछ देर बाद जब मां कमरे में पहुंचीं तो अंजली को फंदे से लटकते देख होश उड़ गए। यह देखते ही मां लखिया की चीख निकल पड़ी। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए। परिजन आननफानन अंजली को नजदीकी निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके की जांच-पड़ताल करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में सरायअकिल थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed