फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The body of a student who drowned in a canal was found two and a half kilometers away from the village

Kaushambi News: नहर में डूबे छात्र का गांव से ढाई किलोमीटर दूर मिला शव

Sat, 30 Aug 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 30 Aug 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
The body of a student who drowned in a canal was found two and a half kilometers away from the village
आयुष। फाइल फोटो
नहर में नहाने गए चौथी कक्षा के छात्र की बृहस्पतिवार को डूबकर मौत हो गई। हादसे के बाद साथी बच्चे उसे डूबता देख डरकर वहां से भाग गए थे। देर रात तक फायर कर्मियों ने उसकी तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। शुक्रवार सुबह बालक का शव गांव से ढाई किलोमीटर दूर खरौना गांव के पास उतराता मिला।
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा नगर पंचायत के वार्ड सम्राट उदयन नगर निवासी फूलचंद्र रैदास पंजाब के लुधियाना में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनका 10 वर्षीय बेटा आयुष कक्षा चार का छात्र था। बृहस्पतिवार की दोपहर स्कूल से लौटने के बाद वह दोस्तों के साथ गांव के बाहर नहर में नहाने चला गया। पानी का बहाव तेज होने से उसका पैर फिसल गया और वह डूब गया। साथी बच्चे यह देख भयभीत होकर वहां से भाग निकले।
विज्ञापन

शाम तक जब आयुष घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। लोगों से जानकारी मिली कि बच्चे नहर में नहा रहे थे। इस पर तत्काल पुलिस और फायर टीम को सूचना दी गई। घंटों तलाशी के बावजूद बालक का पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह खरौना गांव के पुल के पास ग्रामीणों ने शव उतराता देखा। सूचना पर परिजन व पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मां राजरानी, बहन मोहनी व रिशु व ईशु का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed